फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Posted on Bangladesh border, theft of four lakhs in the house

बंगलादेश बार्डर पर तैनात, घर में चार लाख की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Posted on Bangladesh border, theft of four lakhs in the house
मथुरा। बीएसएफ के जवान के घर की खिड़की तोड़कर चार लाख रुपये के जेवरात चोरी की रिपोर्ट पांच दिन बाद भी हाईवे पुलिस ने दर्ज नहीं की है। इससे परिवार के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

थाना हाईवे के अडूकी मार्ग पर इंद्रलोक कॉलोनी निवासी रामो सिंह बीएसएफ में जवान हैं। वर्तमान में बांग्लादेश बॉर्डर शिलांग में तैनात हैं। उनका परिवार यहीं रहता है। १६ अक्तूबर को बंद मकान में छत के सहारे खिड़की तोड़कर घुसे चोर चार लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। मायके से लौटकर १७ अक्तूबर को आई जवान की पत्नी प्रियंका देवी ने घर का सामान बिखरा मिला।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। प्रियंका ने थाने में मामले की तहरीर दी। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जवान ने फोन पर रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर चिंता जताई है। इस मामले से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होते हैं। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है जल्द मुकदमा दर्ज कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed