{"_id":"5e3adc0c8ebc3ee5d9101872","slug":"post-mortem-report-mathura-news-agr428021347","type":"story","status":"publish","title_hn":"दम घुटने से हुई थी पत्नी की मौत, मुंह-नाक को दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दम घुटने से हुई थी पत्नी की मौत, मुंह-नाक को दबाया
विज्ञापन
मथुरा/टैंटीगांव। पति ने मुंह और नाक दबाकर पत्नी की हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से महिला की मौत होना दर्शाया गया है। बुधवार को फरार पति के आत्महत्या करने की आशंका के चलते पुलिस ने सुल्तानपुर नाले में गोताखोरों को उतारा। दो घंटे तक गोताखोर पति को तलाशते रहे, पर नाकामी हाथ लगी। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही हत्यारोपी पति को गिरफ्तार किया जाएगा।
कोतवाली सुरीर के गांव इरौली जुन्नारदार निवासी संतोष पुत्र सुरेश अपनी पत्नी प्रियंका उर्फ भूरी (25) के साथ बीमार बहन सुहानी से शेरगढ़ के गांव काजरौंठ के लिए तीन फरवरी को निकला। बहन के घर नहीं पहुंचा तो चिंता सताई। चार जनवरी को संतोष ने भाभी नेहा को फोन करके पत्नी की हत्या करना स्वीकारा। पुलिस जुटी तो गांव सुल्तानपुर नाले के पास झाड़ियों में प्रियंका का शव मिला।
कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से प्रियंका की मौत होना आया। इससे साफ होता है कि हत्यारोपी पति ने मुंह और नाक दबाकर ही पत्नी को मारा है। आशंका के चलते पांच गोताखोरों को सुल्तानपुर नाले में उतारा गया। पति के आत्महत्या करने की आशंका के चलते इन गोताखोरों को उतारकर दो घंटे तक तलाश कराई गई। न मिलने पर यह साफ हो गया कि हत्यारोपी भाग गया। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।