{"_id":"a155375368985b38ff6e88875ab1abe0","slug":"posibility-of-distervence-in-pm-modi-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के आयोजन में खलल का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के आयोजन में खलल का अंदेशा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 24 May 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम नरेंद्र मोदी 25 मई को मथुरा आ रहे हैं। उनके आगमन के दौरान कुछ सूचनाएं खुफिया एजेंसियों के साथ भाजपा को भी परेशान कर रही हैं। इसमें यमुना का मुद्दा, जाट आरक्षण और ओलावृष्टि का प्रभाव है, जो रंग में भंग डाल सकता है।
नगला चंद्रभान स्थित दीनदयालधाम में केंद्र सरकार के जश्न में खलल पड़ने का अंदेशा खुद खुफिया एजेंसी जता रही हैं। इसका कारण ओलावृष्टि से बुरी तरह प्रभावित जनपद में अब तक मुआवजे का वितरण न होना, यमुना के लिए यहां लंबे समय से आंदोलन की भूमिका और जाट आरक्षण का निरस्त होने पर बताया जा रहा है। शनिवार को नगला चंद्रभान के निकटवर्ती गांवों की महिलाओं ने बिजली, पानी और सड़क के लिए जनसभा मंच स्थल के निकट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी को घेर भी लिया था।
इस स्थिति के लिए लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने महिलाओं को आडे़ हाथ लेते हुए षड्यंत्र का हिस्सा भी बताया था। बाद में इसके लिए उन्होंने जनपद के एक आलाधिकारी की जमकर क्लास लगाते हुए ऐसी स्थिति जानबूझ कर पैदा करने की भी बात कह डाली। समस्या यातायात में भी पैदा होने जा रही है। जनसभा स्थल तक आवागमन का मुख्य मार्ग फरह रेलवे हाल्ट स्टेशन रहेगा। जिससे एक साथ हजारों वाहनों का गुजरना समस्या खड़ी कर सकता है।