फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Porn video viral on social media

Mathura News: सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Porn video viral on social media
वृंदावन (मथुरा)। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अश्लील वीडियो के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसमें दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। प्रथम दृष्टया वायरल वीडियो पुलिस चौकी अद्धा क्षेत्र के अंतर्गत काॅलोनी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दो पुरुषों द्वारा अश्लीलता परोसते हुए वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया साइट्स पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते वीडियो शेयर हो गया। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दी। जिसके बाद उप निरीक्षक ईश्वरचंद यादव ने 9 मई को कोतवाली में सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया।
विज्ञापन


उप निरीक्षक ने बताया कि जब जांच शुरू की गई तो वह पुलिस चौकी अद्धा क्षेत्र के एक मोहल्ला का होना बताया जा रहा है जिसमें दो लोगों द्वारा अश्लीलता प्रदर्शित की जा रही है जो सामाजिक दृष्टि से अशोभनीय है। इसका समाज में गलत प्रभाव पड़ रहा है। बताया कि अभी दोनों लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed