फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   pollution in yamuna

जल्द बने यमुना के समानांतर नाला

Wed, 27 Jan 2016 07:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Wed, 27 Jan 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
pollution in yamuna
आचार्य प्रवर स्वामी एएस विज्ञानाचार्य का आशीर्वाद लेकर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के नेतृत्व में बुधवार को गोविंद मठ से वाहन रैली निकाली गई। इसमें सैकड़ों मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहनों में यमुना भक्त यमुना मैया का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


रैली में यमुना भक्तों ने मथुरा-वृंदावन में यमुना किनारे समानांतर नाला बनाने और यमुना में गिर रहे गंदे पानी को रोकने की मांग की। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। यमुना रक्षकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्णदास ने कहा कि ज्ञापन में मांग की है कि 31 जनवरी तक यमुना में गिर रहे नालों और प्रदूषित जल को प्रशासन बंद करा दे अन्यथा यमुना रक्षक दल के कार्यकर्ता एक फरवरी को वृंदावन चीरघाट नाले को दीवार लगा कर रोक देंगे। इसी प्रकार आने वाले दिनों में अन्य नालों को भी रोका जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक समानांतर नाले का निमार्ण नहीं होता तब तक यमुना में सीधे नाले नहीं गिरने दिए जाएंगे। प्रशासन एसटीपी संचालन को भी सुनिश्चित कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया, राष्ट्रीय सलाहकार पंडित उदयन शर्मा, राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह, प्रदेश युवा अध्यक्ष विवेक महाजन, युवा नगर अध्यक्ष मुन्नालाल निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed