फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Political participation of Vaish society should be ensured: Dr. Sumant

सुनिश्चित की जाए वैश्य समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी : डॉ. सुमंत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Political participation of Vaish society should be ensured: Dr. Sumant
कोसीकलां (मथुरा)। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज देश एवं समाज की रीढ़ की भांति कार्य करता है। अब समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी तय करने का समय है। लोकसभा चुनावों से लेकर सांगठनिक पदों में भी इसे सुनिश्चित किए जाने की उनकी मांग परिषद जोर शोर से उठाएगा।
विज्ञापन


डॉ. सुमंत बुधवार शाम परिषद के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में 17 मेयर में से सात मेयर वैश्य समाज से हैं। संदेश साफ है कि अगर वैश्य समाज के प्रत्याशियों को टिकट मिलेंगे तो जीत निश्चित है। 2024 के लोकसभा चुनावों में अधिक से अधिक हिस्सेदारी रहे। पार्टी संगठन में भी हिस्सेदारी की हमारी मांग है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियों वाल मार्ट, अमेजन, फिल्पकार्ट फुटकर व्यापार में कूद पड़ी हैं। जिससे स्थानीय बाजार प्रभावित हुए हैं। यदि खुदरा व्यापार जिंदा रहेगा तो व्यवसाय जिंदा रहेगा। विदेशी कंपनियों का पैसा विदेश जा रहा है। हमारी मांग है कि ऑनलाइन खुदरा व्यापार पर जीएसटी 28 फीसदी की जाए ताकि इन व्यापारों पर लगाम लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के बीमा की राशि दस लाख किए जाने एवं बिना पंजीयन के व्यापारियों को भी बीमा का लाभ दिए जाने की मांग की। केंद्र सरकार से भी बीमा के लाभ की मांग की है। उन्होंने बताया कि 28 जून को भामाशाह जयंती है। प्रदेश भर में मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed