फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Political maneuvering began after Baba's death.

Mathura News: बाबा की मौत के बाद शुरू हुईं सियासी चालें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Political maneuvering began after Baba's death.
मथुरा। क्षेत्र में ख्यातिप्राप्त गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर महाराज के निधन के बाद स्थानीय राजनीति में भी दो गुटों की आपसी खींचतान भी सामने आई है। एक गुट ने जहां बवाल को हवा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी तो दूसरे गुट ने सुलह समझौते की कोशिशों में लगा रहा। कोई भी बाबा के समर्थकों को नाराज नहीं करना चाहता था, लेकिन अब पुलिस ने बाबा से जुड़े कुछ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करके जेल भेजा है। ऐसे में स्थानीय राजनीति फिर से गरमा सकती है।
विज्ञापन

बरसाना के आजनौंख स्थित गोशाला संचालक फरसा वाले बाबा खासे लोकप्रिय थे। जहां आम जनता उन्हें पसंद करती थी तो वहीं इलाके के राजनीतिज्ञ भी उन्हें सम्मान देते थे। उनकी मौत के बाद जिस तरह से बवाल हुआ और इसके बाद बाबा के अंतिम संस्कार तक गतिरोध बना रहा। उसके पीछे भी स्थानीय राजनीति के दो गुटों के बीच की प्रतिद्वंद्विता को देखा जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बाबा के कुछ समर्थकों को भी संगीन धाराओं में जेल भेजा गया है। ऐसे में स्थानीय लोगों में पुलिस की इस कार्रवाई से डर पैदा हो गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल रहे लोगों को डर सता रहा है कि कहीं पुलिस की जांच की आंच उन तक नहीं पहुंच जाए। ऐसे में वह स्थानीय नेताओं की शरण में पहुंच गए हैं। पुलिस ने अभी तक बवाल में 20 आरोपियों को जेल भेजा है, लेकिन तमाम अज्ञात भी शामिल हैं, जिन्हें चिह्नित किया जा रहा है। गोसेवकों पर कार्रवाई को लेकर जनप्रतिनिधि बैठक कर सकते हैं। हिंदूवादी संगठनों के नेताओं का भी मानना है कि इस पूरे मामले में स्थानीय लोगों की जगह बाहरी लोगों का हाथ रहा है। ऐसे में गोसेवकों पर कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed