{"_id":"6b0723c78611abda4309472f","slug":"political-arena-to-be-set-once-again-in-parkham-on-the-28th-mathura-news-c-29-1-mtr1025-638401-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: परखम में 28 को फिर सजेगा सियासी अखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: परखम में 28 को फिर सजेगा सियासी अखाड़ा
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। राधे-राधे, कमल खिला दे...। मिशन-2027 के इस सियासी संदेश के बीच परखम का गो-अनुसंधान केंद्र एक बार फिर 28 नवंबर को सियासी और वैचारिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रो. एसपी सिंह बघेल समेत कई भाजपा व संघ के दिग्गज यहां जुटेंगे। इस आयोजन में गो-संवर्धन, आयुर्वेद और अनुसंधान के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास होगा, साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं को जोड़ने की कवायद भी की जाएगी।दीनदयाल कामधेनु गोशाला समिति के तत्वावधान में 28 नवंबर को सुबह 10 बजे दीनदयाल गो-विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, गऊ ग्राम परखम में यह समारोह होगा। समिति के मंत्री हरिशंकर शर्मा ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पशु आयुर्वेद एवं पारंपरिक ज्ञान में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम का विमोचन करेंगे। वे आयुर्वेद और पंचगव्य अनुसंधान केंद्र तथा श्रीनंदीश्वर छात्रावास का लोकार्पण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय महाविद्यालय और दो बीएचके आवासीय परिसर का शिलान्यास भी करेंगे। इन प्रकल्पों से गो-संवर्धन, पशु चिकित्सा, आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में शिक्षा व अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। आधुनिक मशीनों से तैयार मॉलिक्युलर बायोलॉजी लैब भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगी। कार्यक्रम में आठ से दस हजार युवाओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगे, जबकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। केंद्रीय मत्स्य पालन एवं पशुपालन राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु भी मौजूद रहेंगे। डॉ. गौरव श्रीवास्तव ने लैब की कार्यप्रणाली और अनुसंधान संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी। इस दाैरान सर्व व्यवस्था प्रमुख महावीर, मीडिया प्रभारी कीर्ति पी. कुमार, उमेश शर्मा, विनीत कुमार, मुकेश शर्मा, वीरेंद्र और ऋषभ आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
10 दिन पहले चुनावी रोडमैप के लिए हुई थी योजना बैठक
यह आयोजन केवल प्रकल्पों के लोकार्पण तक सीमित नहीं, बल्कि मिशन-2027 के राजनीतिक संदेश के लिहाज से भी अहम है। 16 और 17 नवंबर को इसी केंद्र पर भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक हुई थी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत 55 दिग्गज नेता शामिल हुए थे। बैठक में मिशन-2027 के लिए चुनावी रणनीति पर मंथन हुआ था। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राधे-राधे, कमल खिला दे का नारा दिया था, वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने काशी, अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी का संदेश दिया था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
युवाओं को जोड़ने की तैयारी
समारोह में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं की बड़ी भागीदारी कराने की तैयारी है। आगरा, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद के शोध के विद्यार्थियों के अलावा आठ से दस हजार युवाओं को कार्यक्रम स्थल तक लाने का लक्ष्य है। इसके लिए भाजपा और संघ के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में विद्यार्थियों और आमजन को संबोधित करेंगे। आयोजकों ने प्रबुद्ध वर्ग, समाजसेवियों, शिक्षाविदों और विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को भी आमंत्रित किया है।