फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Policemen honored for saving devotees during stampede at Lathmar Holi in Barsana

Mathura: बरसाना की लठामार होली में भगदड़ के दाैरान बचाई श्रद्धालुओं की जान, सम्मानित किए गए पुलिसकर्मी

Thu, 26 Feb 2026 11:26 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 26 Feb 2026 11:26 PM IST
सार

विश्व प्रसिद्ध बरसाना की लठामार होली में बुधवार को भगदड़ मच गई थी। कई श्रद्धालु जमीन पर गिर गए थे। ऐसे में माैके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए न सिर्फ श्रद्धालुओं को बचाया, बल्कि स्थिति भी नियंत्रित की।

विज्ञापन
Policemen honored for saving devotees during stampede at Lathmar Holi in Barsana
सम्मानित किए गए पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के बरसाना में लठामार होली की उमंग के बीच बुधवार शाम संजय वकील तिराहा पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब बैरियर खुलते ही भीड़ बेकाबू हो उठी। कुछ श्रद्धालु जमीन पर गिरकर दब गए। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जान जोखिम में डालते हुए हालात को काबू में कर लिया।
विज्ञापन


बैरियर खुलने के साथ ही भीड़ का दबाव अचानक बढ़ गया और तीन से चार श्रद्धालु गिर पड़े। पुलिसकर्मियों ने तुरंत बैरियर दोबारा बंद कराया और भीड़ के बीच फंसे लोगों को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं में भी कुछ देर तक दहशत का माहौल रहा। 
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। बृहस्पवितार देर शाम थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने पुलिसकर्मियों को माला व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मानित पुलिसकर्मियों में बरसाना थाना प्रभारी अश्वनी कुमार, महावन थाना प्रभारी निरीक्षक चेतराम शर्मा, पूर्व थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश मलिक, एसआई विषय कुमार, एसआई निशिका चौधरी शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed