फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   policeman suspended in jawahar bagh case

एसपी सिटी को छोड़कर भागने वाले हमराह सस्पेंड

Wed, 13 Jul 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 13 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
policeman suspended in jawahar bagh case
मुकुल - फोटो : ANI
दो जून को जवाहर बाग हिंसा में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी को छोड़कर भागने वाले हमराह सस्पेंड कर दिए गए हैं। एसपी क्राइम की इस संबंध में रिपोर्ट पर ये कार्रवाई की गई है। जांच में कुछ अधिकारियों की भी लापरवाही भी सामने आई है। शासन को रिपोर्ट भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन


जवाहर बाग पर ढाई साल से चले आ रहे कब्जे को हटवाने के लिए 2 जून को शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी अपने हमराह और पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचे थे। शाम को करीब पांच बजे का वक्त था। अभी जेसीबी से चारदीवारी तुड़वाकर भीतर दाखिल होने का रास्ता बनाया ही जा रहा था कि भीड़ ने पुलिस पर हमला बोल दिया। मुकुल द्विवेदी को बाग में खींच लिया और उन पर धारदार हथियारों से वार करने लगे। उनके हमराह और पुलिस अधिकारी भाग खडे़ हुए थे। 
विज्ञापन


शहीद एसपी सिटी को छोड़कर भागने का मामला मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी तक पहुंचा था। इस मामले की जांच शुरू हो गई। एसपी क्राइम को जांच दी गई थी। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि  पांच हमराह थे जिन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। कुछ दूसरे लोगों की भी लापरवाही उजागर हुई है। उनके बारे में शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। लेकिन यहां सवाल यह उठ रहा है कि एसपी सिटी के साथ तो पुलिसकर्मियों की लंबी चौड़ी फौज थी। फिर केवल पांच पर ही कार्रवाई क्यों की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामवृक्ष की बेटी ने मांगी सुरक्षा
जवाहरबाग हिंसा के सूत्रधार रामवृक्ष की बेटी गुड़िया ने अपने अधिवक्ता तरणि कुमार गौतम के माध्यम से महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी को पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि पुलिस ने कहा था कि रामवृक्ष की मौत हो चुकी है फिर भी प्रशासन ने उनके शव को देने से इंकार कर दिया था।


अगर पुलिस उन्हें उसके पिता की फोटो दिखाए तो वह डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल भी देने को तैयार हैं। गुड़िया के अधिवक्ता तरणि कुमार ने बताया कि मेनका गांधी से गुड़िया की सुरक्षा की भी मांग की गई है। अगर पुलिस सुरक्षा देगी तो गुड़िया डीएन सैंपल के लिए मथुरा आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed