फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police wil rescue men_women from jawahar baagh

जवाहर बाग से छुड़ाए जाएंगे बंधक

Sun, 29 May 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 29 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
police wil rescue men_women from jawahar baagh
जवाहर बाग पर तैनात पुलिस - फोटो : Getty
जवाहर बाग में लोगों को बंधक बनाकर रखे जाने की बात सामने आने के बाद अब जिला प्रशासन ऐसे लोगों को छुड़ाने और सुरक्षा देने की योजना पर काम कर रहा है। फिलहाल जवाहर बाग के आसपास डेरा जमाए पुलिस बल को निर्देश दिए गए हैं कि उनके पास पहुंचने वालों को तत्काल सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन


अब तक यह माना जा रहा था कि जवाहर बाग में सत्याग्रह के नाम पर डेरा जमाए लोग स्वेच्छा से वहां रह रहे हैं। 28 मई को वहां से बाहर आए दो वृद्धों के खुलासे कि उनको वहां जबरन रोका गया था, प्रशासन भी हैरान है। अब प्रशासन की कोशिश उन लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की है, जिनको जवाहर बाग में बंधक बनाया हुआ है। कोशिश उनको वहां से मुक्त कराने की भी होगी।

विज्ञापन

 

डीएम राजेश कुमार और एसएसपी डा. राकेश सिंह ने जवाहर बाग के आसपास तैनात फोर्स को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जवाहर बाग की बाउंड्री के आसपास या फिर पुलिस कैंपों की ओर आने वाले व्यक्ति को तत्काल सुरक्षा दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रशासन को एक जून तक का अल्टीमेटम
मथुरा। जवाहर बाग संघर्ष समिति, रालोद, भाजपा, आम आदमी पार्टी और इंटक ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया है कि एक जून तक जवाहर बाग को खाली करा लें। ऐसा नहीं हुआ तो एक जून को उनके कार्यकर्ता, स्थानीय लोगों और किसानों के साथ जवाहर बाग खाली कराने के लिए कूच करेंगे।

 

स्थानीय होटल में मीडिया से मुखातिब हुए सर्वदलीय किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामबाबू कटैलिया, हाकिम सिंह एडवोकेट, गिरराज वशिष्ठ, जवाहर बाग संघर्ष समिति के जगदीश कौशिक, रालोद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार, कुंवर नरेन्द्र सिंह, भाजपा के चेतन मलिक, इंटक के ताराचंद्र गोस्वामी, राधा चौधरी, हरेश ठेनुआं, रविन्द्र नरवार, सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि जवाहर बाग को खाली कराने के लिए गांवों से बसों और अन्य वाहनों से हजारों किसानों, युवाओं को बुलाया जा रहा है। 
 

रामबाबू कटैलिया ने कहा कि जवाहर बाग खाली कराने के जिला प्रशासन कतई गंभीर नहीं है। अब किसानों को इसमें आगे आना पड़ रहा है। जवाहर बाग खाली कराने के लिए स्थानीय लोगों का भी सहयोग लिया जाएगा। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने कहा कि मथुरा कचहरी पर 2000 से अधिक वकील हैं। उनसे एक जून को न्यायिक कार्य बंद रखकर जवाहर बाग कूच करने की अपील की जाएगी। इस मामले में बार अध्यक्ष और सदन से वार्ता करेंगे। भाजपा के चेतन मलिक व्यापार मंडल के लोगों से मिलकर एक जून को बाजार बंद रखने और जवाहर बाग कूच करने पर वार्ता करने की बात कही।



जवाहर बाग प्रकरण 
जवाहर बाग में बड़ी संख्या में लोग रुके हुए हैं। मार्च 2014 में मध्य प्रदेश के सागर से शुरू सत्याग्रह यात्रा में ये लोग मथुरा पहुंचे थे। इनमें बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और मध्यप्रदेश के लोग शामिल थे। कुछ ही दिनों के बाद इन लोगों की संख्या बढ़ने लगी। इसी के साथ इन लोगों ने उद्यान विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों पर भी हमला बोला गया। पिछले दिनों सदर तहसील में अधिवक्ता, लेखपाल और वादकारियों पर हमला कर दिया। अब तक इनके खिलाफ एक दर्जन रिपोर्ट दर्ज हो गई हैं। प्रशासन जवाहर बाग से इन सत्याग्रहियों को हटाने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed