{"_id":"575470644f1c1bbd46109487","slug":"police-stoped-bjp-leaders-to-going-jawahar-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर बाग गेट पर रोका भाजपा का जांच दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर बाग गेट पर रोका भाजपा का जांच दल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जवाहर बाग प्रकरण पर गठित छह सदस्यीय दल रविवार को यहां पहुंचा लेकिन उसे जवाहर बाग में नहीं घुसने दिया गया। गेट पर ही पुलिस अधिकारियों ने दल को रोक दिया। भाजपा नेताओं और पुलिस में तीखी नोंकझोंक हुई।
दल आपरेशन जवाहर बाग में शहीद मुकुल द्विवेदी के परिवार से भी मिला और उनको ढांढस बंधाया। दल का नेतृत्व कर रहे मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि घटना के बाद जवाहर बाग को सील न करना आशंका पैदा कर रहा है। शासन के इशारे पर प्रशासन साक्ष्य मिटाने का काम कर रहा है। रामवृक्ष यादव सपा मुखिया के परिवार के सदस्यों का प्रचार करता था। ऐसे में स्पष्ट है सब परिवार की मिलीभगत है।
उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव के पद पर रहते हुए निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती है। अखिलेश यादव तत्काल उन्हें बर्खास्त कर सीबीआई जांच की संस्तुति करें।
विज्ञापन
हाथरस से विधायक राजेश दिवाकर ने कहा कि हाल ही में रामवृक्ष यादव ने कथा का आयोजन कराया था। उसमें कई सपा नेताओं के साथ प्रशासनिक अफसर भी शामिल हुए। ये भी जांच का विषय है। फीरोजाबाद से विधायक मनीष अषीजा ने कहा कि रामवृक्ष यादव ने फीरोजाबाद में अक्षय यादव का चुनाव प्रचार किया था। ऐसे में स्पष्ट है कि ये पूरे परिवार की मिलीभगत है।
दल में आंवला के विधायक धर्मपाल, एटा के सांसद राजवीर सिंह, ब्रज प्रांत अध्यक्ष बीएल वर्मा शामिल थे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, चौधरी लक्ष्मी नारायण, श्याम सिंह अहेरिया, रविकांत गर्ग, अजय पोइया, देवेंद्र शर्मा, सार्थक चतुर्वेदी, विनोद कुमार भी उपस्थित रहे।