फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police station nodal officers will take swift action in cyber fraud cases.

Mathura News: थानों के नोडल अफसर करेंगे साइबर ठगी में त्वरित कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Police station nodal officers will take swift action in cyber fraud cases.
मथुरा। साइबर अपराध के बढ़ती घटनाओं में प्रभावी कार्रवाई के लिए अब जिले के सभी थानों में एक साइबर नोडल अफसर की तैनाती की गई है। इसके अलावा एसपी देहात के कार्यालय में साइबर सेल बनाया गया है, जिसमें देहात से आने वाले पीड़ितों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 21 गांव साइबर अपराध के लिए कुख्यात हैं। इनमें राजस्थान और हरियाणा की सीमाओं से सटे गांव शामिल हैं। पुलिस ने पिछले दिनों साइबर अपराधियों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की थी। अब भी इन गांवों के लोगों की निगरानी की जा रही है। वहीं, साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जिले के सभी थानों में एक जनवरी से साइबर नोडल अफसरों की तैनाती कर दी गई है। यह साइबर नोडल अफसर थाने पर आने वाली शिकायतों को त्वरित निपटाने का काम करेंगे। ठगी के शिकार लोगों की रकम को बैंकों में सूचना देकर होल्ड कराने का काम करेंगे। इसके साथ ही कई बार पीड़ित साइबर थाने नहीं पहुंच जाते हैं। इसलिए इन शिकायतों पर कार्रवाई करेंगे। इसके अलावा एसपी देहात ऑफिस में बनाई साइबर सेल में एक साइबर विशेषज्ञ पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है। एसपी देहात सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि वह ग्रामीण अंचल के थानों से आने वाली साइबर फ्राड की शिकायतों पर कार्रवाई करेंगे। साथ ही साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed