फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police search pc bagla degree college professor rajneesh in case of harassment of girl students

UP: प्रोफेसर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपनाया ये पैंतरा; छात्राओं को मजबूर कर बनाए थे उनके अश्लील वीडियो

Wed, 19 Mar 2025 04:23 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 19 Mar 2025 04:23 PM IST
सार

बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के प्रोफेसर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नई चाल चली है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने पैतृक गांव में डेरा डाल दिया है। प्रोफेसर पुलिस को पहचान न सके, इसलिए पुलिस सादा कपड़ों में गांव में तैनात है।

विज्ञापन
police search pc bagla degree college professor rajneesh in case of harassment of girl students
पीसी बागला डिग्री काॅलेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज में छात्राओं से यौन शोषण मामले में फंसे प्रोफेसर रजनीश मूलत: गांव जाबरा के रहने वाले हैं। यहां उन्हें ग्रामीण राजू नाम से पुकारते हैं। घटना के बाद प्रोफेसर रजनीश के गांव आने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर गांव में सादा कपड़े में पुलिसकर्मी तैनात हैं।

विज्ञापन

भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीश का छात्राओं के साथ अश्लील वीडियो सामने आया है। मामले में हाथरस के थाना हाथरस गेट में केस दर्ज करवाया गया है, वहीं डीएम द्वारा गठित समिति केस की जांच कर रही है। मामले को लेकर गांव में चर्चा हैं। लोग तरह-तरह की बात कर रहे हैं।


ये भी पढ़ें-Sanjali Murder: पेट्रोल डाला फिर फेंकी सुलगती सिगरेट, जिंदा जल गई....मोबाइल के वो सबूत; जिससे दोषियों को मिली सजा
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ग्रामीण ने बताया की रजनीश 25 वर्ष पूर्व परिवार को छोड़कर अलीगढ़ पढ़ने के लिए गया था। इसके बाद हाथरस में उसकी नौकरी लग गई। माता-पिता का देहांत हो चुका। गांव में प्रोफेसर के छोटे भाई सपरिवार रहते हैं। मांट थाना प्रभारी राजीत वर्मा ने बताया की अभी तक हाथरस पुलिस से उन्हे कोई सूचना नहीं मिली है।


ये भी पढ़ें-UP: एटा, जसराना, दिहुली...राजनीतिक उथल-पुथल का दाैर और जातियों में बंटे डकैत; 1981 के नरसंहार की पूरी कहानी
विज्ञापन

वेबसाइट पर अपलोड की वीडियो
हाथरस में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ. रजनीश की छात्राओं के साथ जो अश्लील वीडियो सामने आई हैं, वह प्रोफेसर ने खुद अपने मोबाइल से ही रिकॉर्ड की थीं। ऐसे लगभग 59 वीडियो मिले हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इनमें से कुछ वीडियो उनके द्वारा अश्लील वेबसाइट्स पर भी अपलोड की गई हैं। पुलिस आरोपी प्रोफेसर की तलाश कर रही है। कॉलेज प्रशासन ने प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है। 

एक महीने पहले भेजा पत्र
करीब एक महीने पहले केंद्रीय महिला आयोग सहित तमाम पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के पास एक गुमनाम शिकायती पत्र भेजा गया था। इसमें पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कालेज के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर डाॅ. रजनीश के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। कुछ दिनों तक सीओ सिटी ने इस शिकायती पत्र को लेकर जांच पड़ताल की। कई लोगों से बुलाकर जानकारी की। पुलिस के पास शिकायती पत्र के साथ करीब बारह फोटो भेजे गए थे। इसमें से कुछ फोटो कॉलेज के अंदर के ऑफिस के हैं। बताया जा रहा है कि इन फोटो में प्रोफेसर डाॅ. रजनीश कॉलेज की छात्राओं के साथ अश्लीलता करता दिख रहा है। पुलिस ने फोटो में दिख रही छात्राओं के नाम पता जानने की कोशिश की, लेकिन कालेज प्रशासन की ओर से पुलिस को कोई सहयोग नहीं दिया गया। पुलिस ने इस मामले के वायरल होने के बाद हाथरस गेट कोतवाली के औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुनील कुमार की ओर से प्रोफेसर डॉ. रजनीश के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। अब पुलिस आरोपी प्रोफेसर की तलाश कर रही है।


लोक-लाज के चलते बयान दर्ज कराने सामने नहीं आ रही छात्राएं
प्रोफेसर द्वारा छात्राओं के यौन शोषण के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब पुलिस इस मामले से जुड़ी पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज करने के लिए उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रही है। लेकिन, छात्राएं लोक-लाज के चलते बयान दर्ज कराने से बच रही हैं। 

प्रोफेसर के मोबाइल से वायरल हुईं करीब 59 वीडियो
डॉ. रजनीश परीक्षाओं में नंबर बढ़वाने और नौकरी लगवाने के नाम पर छात्राओं को अपनी बातों में उलझा लेता था। प्रोफेसर खुद ही अपने मोबाइल से छात्राओं के वीडियो रिकॉर्ड करता था। प्रोफेसर के मोबाइल से करीब 59 वीडियो वायरल हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed