फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police Recruitment Free Roadways Bus Ticket For Candidates Know The Rules For Exam Centers

UP Police Exam: पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा...रोडवेज बसों में नहीं लगेगा किराया, दिखानें होंगे ये दस्तावेज

Sun, 18 Aug 2024 10:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Aug 2024 10:44 AM IST
सार

UP Police Constable Recruitment: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रद्द होने के बाद अब फिर सो हो रही ये परीक्षा सीसीटीवी और जैमर से कड़ी निगरानी में होगी। अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले सुबह नौ बजे परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। परीक्षा देने के लिए जाने वाले अभ्यर्थियों को बस का किराया नहीं देना पड़ेगा।

 

विज्ञापन
UP Police Recruitment Free Roadways Bus Ticket For Candidates Know The Rules For Exam Centers
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को भी यात्रा के लिए टिकट नहीं खरीदनी पड़ेगी। अभ्यर्थी परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर कर पाएंगे। रक्षाबंधन पर महिलाओं को भी निगम की बसों में निशुल्क यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


 

पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को परिवहन निगम ने बड़ी सौगात दी है। परीक्षा की घोषित तिथियों में अभ्यर्थियों को बस में सफर करने पर किराया नहीं देना पड़ेगा। वह प्रवेश पत्र दिखाकर रोडवेज बसों में मुफ्त में सफर कर केंद्र तक पहुंचेंगे। जिले में अभ्यर्थियों को 22 से 26 अगस्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके बाद 29 अगस्त से 1 सितंबर तक सभी अभ्यर्थी बसों में निशुल्क सफर तय कर पाएंगे। इस घोषणा के बाद अभ्यर्थियों में खुशी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को बड़ी सौगात दी है। भाई की कलाई पर राखी बांधने जा रहीं बहनें निगम की बसों में मुफ्त में सफर कर पाएंगी। 18 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक बस में सफर करने पर महिलाओं को किसी तरह का किराया नहीं देना होगा। महिला यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगवाए जाएंगे।

 
विज्ञापन

आज से रद्द रहेंगी परिवहन निगम के कर्मचारियों की छुट्टियां
त्योहारों के मद्देनजर परिवहन निगम के कर्मचारियों की छुट्टी 18 अगस्त से 1 सितंबर तक रद्द कर दी गई हैं। इस समय अवधि में विशेष कारण होने पर ही कर्मचारी को छुट्टी मिलेगी। इस दौरान 15 दिन में 4500 किमी बस चलाने पर 3 हजार, 4200 किमी बस चलाने पर 2250 और 3900 किमी बस चलाने पर कर्मचारी को 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त बस चलाने पर चालकों को 55 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। इसके लिए बस का लोड फैक्टर कम से कम 64 प्रतिशत होना चाहिए। कार्यशाला कार्मिकों को 15 दिन उपस्थित रहने पर 1200, 14 दिन उपस्थित रहने पर 1 हजार और 13 दिन उपस्थित रहने पर 800 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। बस ये शर्त रहेगी कि गत वर्ष की तुलना में बस की उपयोगिता ज्यादा होनी चाहिए।

 

 सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि  रक्षाबंधन त्योहार पर महिलाओं को निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थियों को भी निर्धारित तिथियों पर बस में फ्री सफर की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों के पास प्रवेश पत्र होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed