फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police recovered lost mobiles worth Rs 75 lakh

Mathura News: 75 लाख रुपये के गुम हुए मोबाइल पुलिस ने किए बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police recovered lost mobiles worth Rs 75 lakh
एसएसपी श्लोक कुमार के साथ खड़े होकर मोबाइल दिखाते पीड़ित।
मथुरा। सीईआईआर और सर्विलांस सेल की मदद से मथुरा पुलिस ने 75 लाख रुपये की कीमत के 360 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसमें आईफोन समेत कई कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं। ये मोबाइल सीमावर्ती जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से बरामद किए गए हैं। मंगलवार को एसएसपी ने खोए व चोरी हुए मोबाइल जब फरियादियों को सौंपे तो उनके चेहरे खिल उठे। कुछ मोबाइल कोरियर के माध्यम से भी भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस की तकनीकी टीम ने सीईआईआर पोर्टल के जरिए मोबाइल की लोकेशन निकाली। फिर स्थानीय पुलिस की मदद से इन मोबाइल को बरामद किया। इसमें वृंदावन कोतवाली पुलिस ने सबसे अधिक 107, जैंत थाने की पुलिस ने 25 और कोतवाली पुलिस ने 10 मोबाइल बरामद किए हैं। इसी तरह मथुरा पुलिस को 360 मोबाइल बरामद करने में सफलता हासिल हुई है।
विज्ञापन

चोरी या गुम हुए इन मोबाइलों को एसएसपी ने मंगलवार को उनके फरियादियों के सुपुर्द किया। किसी का मोबाइल एक साल पहले दुकान से गुम हो गया था तो किसी का राह चलते गिर गया था। एसएसपी ने कहा कि किसी कारण जो फरियादी नहीं आ सके हैं, उनके घर पर कोरियर के माध्यम से मोबाइल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कंपनियों के हैं मोबाइल फोन
बरामद किए मोबाइल फोन ओप्पो, वीवो, मोटोरोला, आईफोन, सैमसंग समेत अन्य कंपनियों के हैं। मंगलवार को करीब 50 से अधिक फरियादियों को मोबाइल सौंपे गए हैं।
यह बोले फरियादी
- ऑटो में बैठकर काम से बाजार जा रहा था। रास्ते में किसी ने जेब से मोबाइल निकाल लिया। हाईवे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक साल बाद मोबाइल फिर से हाथ में आया है।
भगवान सिंह, चंदनवन
--

घर से गोवर्धन चौराहे की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में मोबाइल जेब से गिर गया था। आठ माह बाद पुलिस ने मोबाइल सुपुर्द किया है।
सौरभ सिंह, राधापुरम
--

रिफाइनरी क्षेत्र में एक दुकान में मोबाइल चार्जिंग पर लगाया था। किसी ने मौका देखकर चुरा लिया। नौ माह बाद पुलिस ने मोबाइल वापस किया है।
अमित, लाडपुर, रिपाइनरी क्षेत्र
--

एक साल पहले सब्जी लेने के लिए बाजार गई थी। इसी दौरान भीड़भाड़ में किसी ने पर्स से मोबाइल चुरा लिया। अब उनका मोबाइल मिला है।
पूनम, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article