फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police raid in Devseras village of Mathura to caught cyber fraudsters

UP: साइबर ठगों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन...पांच थानों की पुलिस ने देवसेरस और मुडौरा में फिर मारा छापा, मची अफरातफरी

Sat, 13 Dec 2025 06:18 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 13 Dec 2025 06:18 PM IST
सार

मथुरा के गोवर्धन के गांव देवसेरस में पुलिस की कार्रवाई जारी है। तीसरे दिन शनिवार को भी अधिकारियों ने गांव में छापा मारा। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। 

विज्ञापन
Police raid in Devseras village of Mathura to caught cyber fraudsters
गांव में पुलिस की छापेमारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साइबर अपराधियों के गढ़ बन चुके गांवों में ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत शनिवार को एक बार फिर पांच थानों की पुलिस फोर्स ने छापा मारा। गांव देवसेरस और मुडौरा में पुलिस की गाड़ियां पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीमों ने घरों में दस्तक देकर भागे हुए 10 अभियुक्तों की खोजबीन की। ड्रोन कैमरों की मदद से अपराधियों के ठिकानों को देखा गया। 120 संदिग्ध अपराधियों को चिह्नित किया गया। अपराधियों के ठिकानों की मैपिंग की गई। पांच किलोमीटर तक खेतों को खंगाला गया। तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पांच पुलिस अधीक्षकों के साथ भारी पुलिस बल ने साइबर अपराधियों के गढ़ बन चुके देवसेरस, मुड़सेरस सहित चार गांवों में दबिश देकर 37 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शनिवार की दोपहर को एक बार फिर गोवर्धन, मगोर्रा सहित पांच थानों की पुलिस फोर्स, स्वॉट टीम, साइबर सेल की टीमों ने मुडौरा और देवसेरस में दबिश दी। 
विज्ञापन


भागे हुए अभियुक्तों के घरों में दबिश दी, लेकिन कोई इनामी अभियुक्त हाथ नहीं लगा। पुलिस ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही हाजिर नहीं हुए तो उनके घरों में कुर्की की कार्यवाही शुरू की जाएगी। कई घरों में पुलिस टीमों ने दस्तावेजों की जांच की और मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बारे में जानकारी जुटाई। जिन स्थानों तक सामान्य तौर पर पहुंचना मुश्किल होता है, वहां ड्रोन के जरिये नजर रखी गई। इस दरम्यान साइबर ठगी से जुड़े संदिग्धों के बैंक खातों की गहन जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य राज्यों में दर्ज मुकदमों का भी विवरण खंगाला जा रहा है, ताकि पूरे नेटवर्क की कड़ी जोड़ी जा सके। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिलने की बात कही जा रही है। अधिकारियों ने साफ किया कि ठगी के इस नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें, जिससे क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाया जा सके।


साइबर ठगी के अंत तक चलेगा अभियान
आतंक का पर्याय बन चुके साइबर क्राइम के समूल अंत तक पुलिस जुटेगी। इसी संकल्प को लिए एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत ठगी से जुड़े गांवों में लगातार दबिश दे रहे हैं। एसपी का कहना है कि जब तक ठगों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक अपराध रोकना मुश्किल है। करीब 120 अपराधियों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed