{"_id":"5753227a4f1c1b7d2f10a3ad","slug":"police-prevented-hemamalini-to-going-in-jabahar-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमामालिनी को जवाहर बाग में जाने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमामालिनी को जवाहर बाग में जाने से रोका
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
हेमामालिनी
जवाहर बाग की घटना के बाद मथुरा पहुंची सांसद हेमामालिनी ने शनिवार को नयति में घायलों को देखा तो आफीसर कालोनी में शहीद एसपी के परिवारीजनों को सांत्वना दी। इसके बाद करीब 10:30 बजे जब घटना स्थल जवाहर बाग का जायजा लेने के लिए तहसील के निकट पहुंचीं तो उन्हें पुलिस ने रोक दिया।
भाजपाइयों ने इस दौरान काफी जद्दोजहद की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने एक नहीं सुनी। तहसील परिसर से सटे जवाहर बाग जाने वाले रास्ते पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें इससे आगे नहीं जाने दिया। इसके बाद सांसद हेमामालिनी वापस लौट लीं।