{"_id":"65c0ca05393736b4c10ab119","slug":"police-prepared-500-page-charge-sheet-in-case-of-killing-driver-and-robbing-e-rickshaw-in-mathura-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: चालक की हत्या कर ई-रिक्शा लूटने का मामला, पुलिस ने तैयार की 500 पन्नों की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: चालक की हत्या कर ई-रिक्शा लूटने का मामला, पुलिस ने तैयार की 500 पन्नों की चार्जशीट
Mon, 05 Feb 2024 05:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 Feb 2024 05:14 PM IST
सार
मथुरा में चालक की हत्या करके ई-रिक्शा लूटने के मामले में पुलिस ने 500 पन्नों की चार्जशीट तैयार की। घटना गोवर्धन थाना क्षेत्र के अडींग रजबहा की पटरी पर हुई थी।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में नवंबर 2023 में ई-रिक्शा चालक अमित की हत्या करके शव फेंक दिया गया था। ई-रिक्शा लूटकर बदमाश फरार हो गए थे। मामले में सदर पुलिस ने 500 पन्नों की चार्जशीट तैयार की है। जल्द इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस का प्रयास है कि मुकदमे को ट्रायल पर लाते हुए जल्द फैसले की दहलीज पर पहुंचाया जाएगा। घटना गोवर्धन थाना क्षेत्र के अडींग रजबहा की पटरी पर हुई थी।
विज्ञापन
अमित पाल (28) निवासी बोहरे गली औरंगाबाद, सदर बाजार 27 नवंबर को घर से पंद्रह दिन पूर्व ही खरीदे ई-रिक्शा को लेकर निकला था। 29 नवंबर की शाम उसका शव अडींग रजबहा की पटरी पर मिला था। पुलिस ने इस मामले में दो दिसंबर को सुशील तोमर निवासी इन्नीखेड़ा, मुरैना और एक बाल अपचारी को जेल भेजा था। इसके बाद तीसरे आरोपी, जो कि आगरा के खेड़ा राठौर के गौशली गांव का रहने वाला है। उसे जिला जेल, मथुरा के गेट से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर छोटेलाल के अनुसार बाल अपचारी को लूट-हत्या के अपराध में उसके मौसा सुशील तोमर ने शामिल किया था। इस वारदात में दो बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विवेचना करते हुए कड़े इलेक्ट्रॉनिक, वैज्ञानिक, दस्तावेजी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। घटना का उद्देश्य लूट के लिए हत्या रहा है। उसके समर्थन में साक्ष्य चार्जशीट में शामिल किए गए हैं। जल्द इसे कोर्ट में दाखिल करते हुए आरोपियों को सजा कराई जाएगी।
विज्ञापन