फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police pelted with stones upon arriving scene dispute PRV

Mathura News: विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, पीआरवी का शीशा टूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Police pelted with stones upon arriving scene dispute PRV
गांव बेरा में पीआरबी गाड़ी का पथराव कर शीशा तोड़ागांव बेरा में पीआरबी गाड़ी के आगे खड़ी भीड़
सुरीर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेरा में रास्ते में दरवाजा लगाने पर पक्षों में विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर आरोपियों ने पथराव कर दिया, जिससे पीआरवी की गाड़ी का शीशा टूट गया। इस मामले में करीब 36 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव बेरा निवासी संदीप कुमार के प्लांट के सामने खड़ंजा निर्माण हो रहा है। संदीप अपने प्लॉट का दरवाजा खड़ंजे की ओर खोल रहे थे। इसी के चलते मोहल्ले का एक व्यक्ति विरोध करने लगा। साथ ही रास्ता बंद करने के लिए दीवार लगाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी के साथ विवाद होने लगा। संदीप ने मामले की सूचना 112 नंबर पर दी। सूचना पर पीआरबीवी और खायरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और पीआरवी गाड़ी संख्या 8423 पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी पर पथराव की सूचना मिलते ही सीओ मांट अमरनाथ यादव और थानाध्यक्ष अरुण कुमार डागर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक आरोपित मौके से भाग गए। सीओ मांट अमरनाथ यादव ने बताया कि रास्ते में दरवाजा लगाने पर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। पीआरवी पर पथराव में गाड़ी का शीशा टूटा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed