फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police opened je murder case

जेई प्रदीप कुमार का परिवार हत्या के खुलासे पर असहमत

Wed, 22 Jan 2020 07:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
police opened je murder case
मथुरा। जेई हत्याकांड के खुलासे की जानकारी देते एसएसपी शलभ माथुर। - फोटो : MATHURA
मथुरा। जेई प्रदीप कुमार की हत्या का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया, लेकिन इस खुलासे से जेई का परिवार असहमत है।
विज्ञापन

बुधवार को मथुरा पहुंचे जेई के छोटे भाई जितेंद्र ने कहा कि जब कुछ लूटा ही नहीं गया तो हत्या लूट के इरादे से कैसे हो सकती है। जितेंद्र ने कहा कि जब आगरा के बिजलीघर में लूट हुई थी तो जेई प्रदीप कुमार मौके पर थे उन्होंने जरा भी विरोध नहीं किया और कैश से भरा बैग बदमाशों को दे दिया था। इस मामले में प्रदीप कुमार मुख्य गवाह भी थे।
यदि 16 जनवरी को बदमाश लूट के इरादे से आते तो बिना विरोध किए ही प्रदीप उन्हें सामान दे देते। जितेंद्र ने कहा कि यह मामला हत्या का है और पुलिस इसे लूट के इरादे से हत्या साबित करना चाहती है। जितेंद्र के साथ आए उनके मामा ओपी राजपूत ने कहा कि उन्हें खुलासे पर शंका है। हम जांच कराएंगे कि जो असलाह बरामद दिखाया जा रहा है उससे गोली चली थी कि नहीं। जो गोली प्रदीप कुमार को लगी हैं वो उसी तमंचे की हैं या नहीं।
विज्ञापन

हत्या के खुलासे की होगी समीक्षा, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा
जेई हत्याकांड के खुलासे पर बिजली अधिकारी सवाल नहीं उठा रहे, लेकिन इसकी समीक्षा की बात कह रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जेई प्रदीप कुमार के परिवार को आर्थिक सहायता देने समेत कई मांगें हैं, जिन पर अभी तक विचार नहीं किया गया है। इसलिए बिजली विभाग का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियंता संघ के शाखा सचिव एवं एसडीओ औरंगाबाद सचिन द्विवेदी का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई पर सवाल नहीं उठा रहे हैं, लेकिन इस खुलासे की समीक्षा की जाएगी और केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। विद्युत मजदूर संगठन के प्रदेश महामंत्री मोहन बाबू आर्य ने कहा कि पुलिस ने जो खुलासा किया है वह उचित ही होगा, लेकिन कर्मचारियों की मुख्य मांग जेई प्रदीप कुमार के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देना है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
खुलासे पर उठ रहे सवाल
- जब सामान लूटा ही नहीं गया तो लूट का इरादा कैसे।
- गोली मारने की दूरी मात्र दो से तीन फीट तो सामान क्यों नहीं लूट सके बदमाश।
- लैपटॉप का बैग आसानी से ले जा सकते थे बदमाश।
- बदमाशों ने दो गोली मारने की जरूरत क्यों समझी।
- बदमाशों के मोबाइल बंद थे तो सीडीआर भी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed