फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police hold 10 lack during checking

पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़े दस लाख रुपये

Fri, 13 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 13 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
police hold 10 lack during checking
rupees
पुलिस और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की चेकिंग में गुरुवार को दस लाख रुपये पकड़े गए। इसमें पांच लाख तो बैंक ऑफ आर्यावर्त के ही थे। यमुना एक्सप्रेसवे से 3.40 लाख एक कारोबारी से पकड़े गए। चेकिंग के दौरान लगातार रुपये जब्त किए जाने से कारोबारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन


बैंक ऑफ आर्यावर्त बाजना शाखा के मैनेजर और कैशियर कैश लेकर जा रहे थे। बाजना में चेकिंग के दौरान उनके पास से पांच लाख रुपये पकड़े गए। थोड़ी देर बाद जब बैंक मैनेजर ने कैश से संबंधित दस्तावेज दिखाए तो रकम लौटा दी गई। 
विज्ञापन


मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से लौट रहे मथुरा निवासी सुरेश चंद्र अग्रवाल की ओडी कार से 3.40 लाख रुपये पकडे़। वह इससे संबंधित कोई रिकार्ड नहीं दिखा सके। छाता कोतवाली के सामने फरीदाबाद निवासी सतेंद्र सिंह की कार से एक लाख रुपये बरामद हुए। वह भी संबंधित रिकार्ड नहीं दिखा पाए। इससे व्यापारी परेशान हैं। इनक कहना है कि यदि यही हाल रहा तो कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed