फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police have returned the lost bag

पुलिस की मदद से मिला खोया बैग

Thu, 03 Nov 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Thu, 03 Nov 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
police have returned the lost bag
बैग की तलाशी लेती हुई पुलिस
मंदिरों के दर्शन के लिए आए श्रद्धालु दंपति ने कोतवाली पुलिस की मदद से अपना खोया बैग हासिल कर लिया। दंपति सहयोग के लिए दो सिपाहियों की सराहना की।
विज्ञापन


गुरुवार को गाजियाबाद के इंद्रप्रस्थ एंक्लेव निवासी बलवंत शर्मा अपनी पत्नी शशि के साथ वृंदावन में मंदिरों के दर्शन के लिए आए थे। दोपहर में करीब एक बजे उनका बैग कोतवाली के सामने कहीं गिर गया।


कोतवाली में तैनात सिपाही सुभाष और रनवीर को गश्त के दौरान बैग सड़क पर पड़ा मिल गया।

उन्हाेंने बैग खोलकर देखा तो उसके अंदर मोबाइल, 14 हजार की नकदी, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी कागजात थे। करीब एक घंटे बाद बैग में मिले मोबाइल पर कॉल आने पर सिपाहियों ने बलवंत शर्मा को बैग की जानकारी दी और बैग ले जाने की बात कही।
विज्ञापन


कोतवाली पहुंचने पर बलवंत शर्मा को उनका खोया हुआ बैग सिपाहियों ने पूरे सामान के साथ लौटा दिया। दंपति ने दोनों सिपाहियों की ईमानदारी की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed