फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police have arrested five miscreants during encounter in Mathura

Mathura : झांसी के डकैतों की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से चार घायल; पांच गिरफ्तार, पेशी के बाद भेजा जेल

Sun, 10 Sep 2023 12:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Sep 2023 12:01 AM IST
सार

मथुरा में पुलिस की झांसी के डकैत गिरोह से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से चार बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायलों सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police have arrested five miscreants during encounter in Mathura
Mathura News: झांसी के डकैत गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गोविंद नगर थाना पुलिस व स्वाट टीम ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद झांसी के एक डकैत गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से चार बदमाशों को घायल हालत में जिला अस्पताल भर्ती करवाया और उपचार के बाद शनिवार को सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। बदमाशों पर ब्रज से लेकर बुंदेलखंड तक कई जिलों में संगीन मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि थाना गोविन्दनगर पुलिस व स्वाट टीम को शुक्रवार रात चक्रतीर्थ घाट के पीछे, यमुना मिशन कच्चा रास्ता मोड़, गऊ घाट के पास डकैती की साजिश रच रहे पांच बदमाशों की जानकारी मिली। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में दोनों टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में चार बदमाश घायल हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra News: बारिश के बीच गिरा विशाल पेड़, नीचे दबकर बाइक सवार की मौत; मची चीख पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एक को सकुशल पकड़ लिया। इनकी पहचान सलमान निवासी गोविन्द चौराहा, सेयरगेट, झांसी, शाहरुख निवासी गोविंद नगर चौराहा, सेयरगेट, झांसी, फैज निवासी अलीगोल खिड़की, इमामबाड़ा, झांसी, रियाज निवासी पंचकुंइया मन्दिर के पास, कोतवाली, झांसी व अनस निवासी दरिया बाजार, कोतवाली, झांसी के रूप में हुई।

यह भी पढ़ेंः- Agra News: जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, लपटें देखकर लोगों में फैली दहशत; लाखों का सामान जलकर राख

जन्माष्टमी की भीड़ के कारण डकैती में असफल

पूछताछ में गिरोह ने बताया कि वह डकैती की साजिश रचकर मथुरा आए थे, लेकिन जन्माष्टमी पर भीड़ के कारण अंजाम नहीं दे सके। इससे पूर्व भी वह मथुरा में कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि बदमाशों से एक गैस कटर, 5 पेचकस, 4 आरी के पत्ते, एक हथौड़ा, 4 तमंचे सहित अन्य माल बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed