{"_id":"5e04f80e8ebc3e87de7e0974","slug":"police-find-the-dead-body-hang-on-tree-mathura-news-agr4218989188","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामुन के पेड़ पर लटका मिला शव किसका, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामुन के पेड़ पर लटका मिला शव किसका, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हाईवे के पन्नापोखर के पास जामुन के पेड़ पर युवक का शव लटका मिला है। उसके गले में गमछे का फंदा लगा हुआ था। जेब से मिले पर्स के आधार पर शुरुआत में हाईवे पुलिस इंदौर के युवक जयप्रकाश चौहान का शव बता रही थी, लेकिन शाम होते ही पुलिस जयप्रकाश के शव से इनकार करती दिखी। ऐसा वीडियो कॉल से जयप्रकाश से हुुई बात के आधार पर हुआ। अब सवाल खड़ा होता है कि शव किसका है? पुलिस के अनुसार प्रथम द़ृष्टया युवक ने आत्महत्या की है।
पुलिस के अनुसार उसे सूचना मिली कि पन्नापोखर के पास जामुन के पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लिया। इस दौरान मृतक की जेब से मिले पर्स के आधार पर शुरुआती शिनाख्त में हाईवे पुलिस इंदौर के गांव टिकरिया निवासी जयप्रकाश सिंह चौहान (40) पुत्र रोहन सिंह का शव बता रही थी। पर्स में मिले संजय गुर्जर के विजिटिंग कार्ड पर बातचीत हुई तो जयप्रकाश जिंदा निकला। हाईवे पुलिस ने जयप्रकाश के नंबर पर वीडियो कॉल करके बात की तो मामला साफ हो सका। अमर उजाला को जयप्रकाश ने बताया कि 12 दिसंबर को मथुरा आया था। उसी दिन दोपहर को इंदौर लौटते वक्त ट्रेन पर सवार होते हुए उसका पर्स चोरी हो गया था। इसमें इंदौर से मथुरा और मथुरा से भोपाल जाने का टिकट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, कर्मचारी कार्ड और 1400 रुपये थे। पर्स चोरी होने के बाद मथुरा में रहने वाली भांजी को बुलाकर 1400 रुपये लिए और फिर इंदौर के लिए ट्रेन में चला गया। उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका था।
फारेंसिक टीम ने जुटाए तथ्य
मथुरा। जामुन के पेड़ पर लटके मिले शव की सूचना पर पहुंची फारेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए। फारेंसिक टीम का भी कहना है कि प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
परिजनों की पहचान के बाद होगा पोस्टमार्टम
प्रथम दृष्टया युवक ने आत्महत्या की है। युवक का शव जामुन के पेड़ पर लटका मिला है। जेब से मिले पर्स के आधार पर इंदौर के गांव टिकरिया के जयप्रकाश सिंह चौहान (40) रोहन सिंह का शव लग रहा था, पर वीडियो कॉल करके यह साफ हो गया कि जयप्रकाश जिंदा है। मृतक की शिनाख्त कराई जा रही है।
- नरेंद्र सिंह यादव, कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक, थान हाईवे