फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police find crucial clues in child abduction case

Mathura News: बच्चे के अपहरण में पुलिस को मिले अहम सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police find crucial clues in child abduction case
मथुरा। जंक्शन से पांच वर्षीय बच्चे को अगवा करने वाले आरोपियों के नजदीक तक पुलिस पहुंच गई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें आगरा में जांच पड़ताल के बाद मध्य प्रदेश के मुरैना व भिंड़ के लिए रवाना हुई हैं। बच्चे को सकुशल ढूंढकर पुलिस शुक्रवार को मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

उन्नाव के पाठकपुर निवासी देवशंकर मिश्र (28) पत्नी गौरी, तीन वर्ष की बेटी प्रिया और पांच माह के बेटे सूर्या के साथ 4 सितंबर को मथुरा आए थे। 6 सितंबर को वापसी के लिए देवशंकर परिवार समेत मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के बाहर यात्री प्रतीक्षालय में रुक गए। यहीं खुद को दंपती बताने वाले युवक-युवती से मुलाकात हुई। आरोपियों ने परिवार से दोस्ती कर ली और रात में उनके पास ही सोने लगे। देवशंकर ने बताया कि पत्नी को इन पर शक हुआ था। 7 सितंबर की रात नौ बजे आरोपियों ने उनके पास बिस्तर बिछाया। मंगलवार तड़के चार बजे गौरी की नींद खुलने पर देवशंकर सो गए।
विज्ञापन

सुबह पांच बजे गौरी बाथरूम गईं। इसी दौरान आरोपी सूर्या को उठा ले गए। पीड़ित की शिकायत पर हाईवे थाने की पुलिस और आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें वही दोनों सूर्या को ले जाते दिखे। यहां से वह धौलीप्याऊ से हाईवे के ओर जाते हुए चिन्हित किए गए। इसके बाद पुलिस ने हाईवे समेत आगरा में 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद आरोपियों की पूरी तरह तस्वीर साफ हो गई। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि मध्य प्रदेश में मुरैना व भिंड़ आरोपियों की लोकेशन मिली है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed