फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police encounter with criminals in Mathura, three criminals arrested one injured due to bullet shot

UP: मथुरा में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार; गोली लगने से एक घायल

Mon, 07 Apr 2025 01:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Apr 2025 01:49 PM IST
सार

मथुरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चलीं। इस दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

विज्ञापन
Police encounter with criminals in Mathura, three criminals arrested one injured due to bullet shot
मथुरा में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना राया, सदर और स्वाट टीम ने मुठभेड़ में यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट के पास सर्विस रोड से 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दाईं टांग में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। वहीं एक बदमाश भाग निकला।
विज्ञापन






 

महावन सीओ धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि रात के समय सूचना मिली कि यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट के निकट कारब सर्विस रोड पर दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। इसके बाद राया, सदर और स्वाट टीम ने घेराबंदी की तो खुद को घिरा देखकर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अलीगढ़ जिले के अनार का नगला निवासी नईम की दाईं टांग में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। नईम मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है। इसके साथ ही अलीगढ़ जिले के थाना रोरावर के अलहदादपुर निवासी वसीम उर्फ नकीम व गांव शाहपुर कुतुब निवासी अतर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मौके का फायदा उठाकर अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी निवासी नौशाद भाग निकला। तीनों बदमाशों के पास से सोने, चांदी केआभूषण, तंमचा,चाकू और दो बाइक बरामद हुईं हैं। सीओ ने बताया कि पकड़े गए तीनों युवक शातिर किस्म के बदमाश हैं। इनके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। ये लोग बाइक से मथुरा, हाथरस व राया आते-जाते थे और चोरी नकबजनी की घटना को अंजाम देने के बाद अलीगढ़ चले जाते थे।

 
विज्ञापन

प्रेस लिखी बाइक लेकर चलते थे बदमाश
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि वह पुलिस से बचने के लिए प्रेस का सहारा लेते थे। इन्होंने बाइक पर प्रेस लिखवा रखा था। इनके पास से फर्जी कार्ड भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, बदमाशों बताया कि प्रेसकर्मी बनकर घूमने से पुलिस की गतिविधि पर भी नजर रहती थी। इसी बहाने अगला टारगेट भी तय कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed