फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police could not catch Sanjay Sharma and Akhil Patna even after 9 days

Mathura News: संजय शर्मा और अखिल पटना को 9 दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Police could not catch Sanjay Sharma and Akhil Patna even after 9 days
मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित लोटस गार्डन की पार्किंग में शराब लाने से मना करने पर युवक की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य हत्यारोपियों को पुलिस 9 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हत्यारोपियों में दोनों ही शहर के नामचीन व्यक्ति हैं ऐसे में उनकी गिरफ्तारी में देरी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान भी लगा रही है।
विज्ञापन



रविवार को रात को लोटस गार्डन की पार्किंग में हाईवे के विकास नगर निवासी राहुल गिरी की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने 19 नवंबर को राधा ऑर्चिड कॉलोनी निवासी शुभम अग्रवाल, गणेश टीला जयसिंहपुरा निवासी आकाश गुप्ता को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार चांदी कारोबारी अखिल गोयल उर्फ अखिल पटना, शुभम अग्रवाल और कुशक गली निवासी संजय शर्मा कार में बैठकर शराब पी रहे थे। संजय ने राहुल से शराब लाने के लिए कहा जिस पर दोनों के बीच विवाद हुआ और संजय ने साथियों के कहने पर उसे गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली मारने की बाद सभी भाग खड़े हुए। वारदात के 9 दिन बाद भी पुलिस अखिल गोयल और संजय शर्मा को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। चर्चा है कि जो पुलिस एफआईआर में आरोपियों के नाम सम्मान के साथ लिखे वह उनकी गिरफ्तारी कैसे कर पाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed