फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police corrected the mistake in the FIR

Mathura News: पुलिस ने एफआईआर में हुई गलती को सुधारा, वृद्धा का नाम मुकदमा से निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Police corrected the mistake in the FIR
मथुरा। बरसाना पुलिस ने जमीनी विवाद में 85 वर्षीय वृद्धा को हत्या के प्रयास के मुकदमे में नामजद कर लिया था। मामला अधिकारियों के पास पहुंचा तो बरसाना पुलिस के हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को वृद्धा का नाम मुकदमे से हटाकर अपनी गलती सुधारी है।
विज्ञापन



एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि बरसाना थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर 85 वर्षीय बरको समेत नौ लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। बुधवार को पीड़िता एसएसपी श्लोक कुमार से शिकायत करने पहुंची। मामला एसपी देहात के संज्ञान में आया तो उन्होंने मामले की जांच की। जांच में पता चला कि झगड़े से वृद्धा का कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


चूंकि एफआईआर में आरोपी की उम्र नहीं लिखी जाती है, इसलिए पीड़ित पक्ष ने जो नाम लिखकर दिए पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले की जांच में वृद्धा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी हुई। इस वृद्धा का नाम मुकदमा से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed