{"_id":"64f4c1e497dfd47f8c0aab7f","slug":"police-chased-away-workers-protesting-peacefully-at-the-factory-mathura-news-c-160-1-sagr1034-758-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फैक्टरी पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे मजदूरों को पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फैक्टरी पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे मजदूरों को पुलिस ने खदेड़ा
विज्ञापन
कोसीकलां। अपनी मांगों को लेकर कंपनी के बाहर धरना दे रहे कर्मचारियों को शनिवार रात पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। शांति से धरना दे रहे कर्मचारियों में पुलिस के इस व्यवहार से आक्रोश है। उन्होंने पुलिस पर कंपनी प्रशासन से मिलीभगत कर उनके हकों के खिलाफ कार्य करने का आरोप लगाया है।
राजमार्ग स्थित एक कंपनी के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार देर रात अचानक पुलिस वहां पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस ने उनको लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। मजदूरों का आरोप था कि पुलिस जबरन दो कर्मचारियों को साथ ले गई। जिसके बाद पुलिस ने सभी मजदूरों को तितर बितर कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि मजदूरों की आवाज को उठाने वाले उनके साथी मजदूर को ही कंपनी के मालिक पुलिस से मिलकर गिरफ्तार करा रहे हैं।
धरने पर बैठे ज्यादातर मजदूर काम करने के लिए तैयार थे, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व उनमें घुसकर काम करने से रोक रहे थे। लाठी फटकारने का आरोप बेबुनियाद है।
- अनुज कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां।