{"_id":"64b6b50b77000c6ac706a233","slug":"police-arrested-one-accused-of-assaulting-rld-leader-in-mathura-search-is-on-for-another-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के गोलीकांड पर कार्रवाई: रालोद नेता पर हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के गोलीकांड पर कार्रवाई: रालोद नेता पर हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
Tue, 18 Jul 2023 09:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 18 Jul 2023 09:21 PM IST
सार
मथुरा के गोलीकांड पर पुलिस ने कार्रवाई की। यहां रालोद नेता पर हमला करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
arrested demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीधाम गेस्ट हाउस के संचालक एवं रालोद के प्रदेश महामंत्री रविंद्र नरवार पर जानलेवा हमले में मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं, अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
घटना गोविंदनगर थाना क्षेत्र के पोतरा कुंड की है। इंस्पेक्टर ललित कुमार भाटी ने बताया कि आरोपी प्रेम किशोर पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी मल्लपुरा, गोविंद नगर को पोतरा कुंड के पास तिराहा से गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- हैवान पिता: पहले बड़ी फिर 10 साल की बेटी संग किया गंदा काम, कोर्ट ने 26 दिन में सुनाई सजा, मां का कदम बना नजीर
विज्ञापन
बता दें कि प्रेम किशोर और रविंद्र नरवार के बीच कमीशन के पैसों को लेकर हुए विवाद में मारपीट व फायरिंग हुई थी। रविंद्र नरवार के खिलाफ भी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। प्रेम किशोर को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल राघवेंद्र शर्मा, उमेश चंद्र शामिल रहे।