{"_id":"65d6604af8e9b910ce0969c6","slug":"police-arrested-notorious-tony-jat-accused-of-deadly-attack-in-gang-war-mathura-news-c-369-1-mt11005-109031-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गैंगवार में जानलेवा हमले के आरोपी कुख्यात टोनी जाट को पुलिस ने धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गैंगवार में जानलेवा हमले के आरोपी कुख्यात टोनी जाट को पुलिस ने धरा
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में देवीपुरा इलाके की काॅलोनी में 27 जनवरी की रात दो गुटों में गैंगवार में हुए गोलीकांड की घटना में पुलिस ने घायल अपराधी टोनी जाट को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू प्रकाश नगर निवासी रामवीर सिंह ने 27 जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें आरोप था कि उसका भाई चंद्रवीर उर्फ टोनी जाट साथी अमित पचौरी, प्रमोद पचौरी के साथ वृंदावन जा रहा था। राधापुरम चौराहा के पास भूषण पंडित शर्मा और उसका भाई राजू उर्फ राजकुमार निवासी देवीपुर, मोनू निवासी शिवजी का नगला, नीरज गौतम निवासी ग्राम भोरे ने अमित पचौरी पर गोली चला दी। गोली भाई टोनी की बाजू में जा लगी। तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इधर, दूसरी ओर से अपराधी भूषण पंडित की भाभी तुलसी दीक्षित ने मुकदमा दर्ज कराया था कि वह घटना वाली शाम घर में कार्य कर रही थीं। रात पौने आठ बजे अमित पचौरी, हर्ष पचौरी, टोनी जाट, अवनीत व कुछ तीन अज्ञात लोग घर आए और गाली-गलौज करने लगे। उनके हाथ में तमंचा था, जिसे दिखाकर दहशत फैलाने लगे।
विज्ञापन
पुलिस बुलाने की धमकी देने पर भाग गए। हाईवे थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने टोनी जाट को बसेरा होटल के पास से मय अवैध असलहा के गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी टोनी को जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई दीपक नागर, कांस्टेबल सुशील कुमार शामिल रहे।