फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police action in mathura

सात टैंकर बरामद, छह चालक दबोचे

Sat, 09 Apr 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 09 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
police action in mathura
सीओ रिफाइनरी के नेतृत्व में देर रात काले तेल के अवैध गोदाम पर की गई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
हाईवे किनारे फरह में काले तेल के गोदाम चला रहे लोगों को एक नेता का संरक्षण था। शुक्रवार देर रात एक गोदाम पर की कार्रवाई में पुलिस ने कारोबारी से डेढ़ लाख की नगदी बरामद की है। मौके से सात टैंकर पकड़े गए हैं और सात लोगों को भी हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीओ रिफाइनरी आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के नेतृत्व में हाईवे और रिफाइनरी पुलिस के साथ फरह के गांव भीमनगर के पास बने ढाबे के पीछे चल रहे काले तेल के गोदाम पर शुक्रवार रात छापा मारा गया था। पुलिस टीम ने मौके से काले तेल से भरे दो टैंकर और पांच खाली टैंकर बरामद किए।
विज्ञापन


इसके अलावा गोदाम में काले तेल के अपमिश्रण के लिए संचालित हो रही तीन भट्टी, उपकरण, डीजल इंजन पंप सैट, पाइप, एक दर्जन ड्रम और 20 बोरा सफेद पाउडर बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को ने मौके पर गोदाम सुपरवाइजर नेत्रपाल से करीब डेढ़ लाख रुपये भी बरामद किए। टैंकर चालक हंसराज, शिवकुमार, धनराज, बच्चू और बाबूलाल को पकड़ा। रात करीब दस
बजे शुरू हुई कार्रवाई रात में दो बजे तक चली। पकड़े सभी लोगों को थाने के लाकअप में बंद कर दिया गया और टैंकरों को थाने ले आए। 

फरह पुलिस को नहीं लगी भनक 
काले तेल के गोदाम पर छापामार कार्रवाई में सीओ रिफाइनरी ने स्थानीय थाना फरह पुलिस को साथ नहीं लिया। पुलिस अधिकारियों को अंदेशा था कि स्थानीय पुलिस तेल कारोबारियों को सूचना देकर भगा सकती है। सीओ की यह रणनीति सफल भी रही। 

तेल के ‘खेल’ को नेता का संरक्षण 
काले तेल के अवैध कारोबार को वर्ष 2010-11 में तत्कालीन एसएसपी भानु भाष्कर ने गोदामों पर छापेमारी कर बंद करा दिया था। अब यह कारोबार फिर पनपने लगा है। बताया जाता है कि फरह थाना क्षेत्र में चल रहे काले तेल के गोदाम को इटावा के एक व्यक्ति का संरक्षण है। पुलिस सूत्रों के अनुसार स्थानीय कारोबारी ने गांव धानातेजा, छड़गंाव, बरारी केे  कारोबारियों के साथ कारोबार संचालित किया था। अब तक पुलिस कार्रवाई से बचाने में इटावा और धानातेजा के व्यक्ति ने भूमिका निभाई। सीओ रिफाइनरी अनुपम सिंह ने बताया कि काले तेल कारोबार में संलिप्त सभी लोगों के नाम आ चुके हैं। अगली कार्रवाई में खुलासा किया जाएगा।   



फरह में हाईवे किनारे काले तेल के गोदाम संचालन की सूचना पर सीओ रिफाइनरी के नेतृत्व में हाईवे और रिफाइनरी पुलिस ने कार्रवाई की थी। इसमें डेढ़ लाख नकद, सात टैंकर बरामद हुए हैं। सात लोगों को पकड़ा है। डीएसओ की टीम मामले में जांच कर रिपोर्ट दर्ज करा रही है।
डा. राकेश सिंह 
एसएसपी    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed