Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Poles and wires broke due to storm

Mathura News: आंधी से खंभे व तार टूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Poles and wires broke due to storm
आंधी में गिरी दीवार
नंदगांव/बरसाना। शनिवार दोपहर आई तेज आंधी से सुरवारी और संकेत के निकट 33 केवीए लाइन के 4 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बरसाना बिजलीघर से पोषित नंदगांव, बरसाना और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। क्षेत्रवासियों को भीषण गर्मी में 9 घंटे तक बिना बिजली के गुजारने पड़े।
विज्ञापन


तेज हवा से जहां कई पेड़ गिर गए, वहीं खंभे टूटने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। विद्युत कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर फॉल्ट ढूंढे। टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक मरम्मत कार्य में जुटी रही। रविवार रात तक खंभों को बदलने और लाइन को जोड़ने का कार्य किया गया। इसके बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। एसडीओ राहुल चौरसिया ने बताया आंधी के कारण खंभे और तार टूटने से फॉल्ट हो गए थे। देर रात आपूर्ति सुचारू करा दी गई।
विज्ञापन


इधर बलदेव के गांव खडैरा में शनिवार शाम आंधी से एक मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से तीन पशु मर गए वहीं आधा दर्जन भैंस आदि घायल हो गए। दीवार गिरने से मकान में भरा हुआ भुस, अनाज व घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है। गांव निवासी ज्वाला प्रसाद के मकान की दीवार शनिवार शाम गिर गई। इसमें दो पड़िया व एक बकरा मौके पर मर गए। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed