फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   PM's visit, Mathura will be converted into a cantonment

Mathura News: पीएम का दौरा, छावनी में तब्दील हो जाएगा मथुरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
PM's visit, Mathura will be converted into a cantonment
मथुरा। प्रधानमंत्री मोदी के 23 नवंबर को संभावित आगमन के मद्देनजर पुलिस महकमा सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में जुट हुआ है।
विज्ञापन


शनिवार को आईजी आगरा जोन दीपक कुमार ने वृंदावन में मदन मोहन मंदिर और हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। इधर, एसएसपी और डीएम ने रेलवे मैदान मेें कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधीनस्थों के साथ बैठक की। इस दौरान रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था पर खास फोकस रहा।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 21 नवंबर को ही सुरक्षा एजेंसियां डेरा डाल लेंगी। 23 नवंबर को मथुरा और वृंदावन को छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा। मथुरा जिले सहित रेंज के अन्य जिलों की पुलिस भी यहां तैनात की जाएगी। इसके अलावा पीएसी भी तैनात रहेगी। यातायात व्यवस्था के लिए रूट डायवर्जन किया जाएगा। भारी संख्या में यातायात कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, 23 नवंबर को ही देवोत्थान एकादशी है। ब्रज में एकादशी पर भीड़ उमड़ती है। देवोत्थान होने के कारण इस दिन शादियां बहुत अधिक संख्या में होंगी। ऐसे में प्रशासन पहले से चिंतित है। पीएम दोनों जगह किसी एक मंदिर में भी जा सकते हैं। वृंदावन के बांके बिहारी या मदन मोहन मंदिर जाने की प्रबल संभावनाएं हैं। ऐसे में प्रशासन ने मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम कर दिए हैं। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री से पहले मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल, गेस्ट हाउस, आश्रमों की चेकिंग

सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से मथुरा आने जाने वाले लोगों पर निगाह रखी जा रही है। खुफिया एजेंसी राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया पर भी निगाह रख रही हैं। पुलिस ने होटल, गेस्ट हाउस, आश्रमों में ठहरने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी निगाह रखना शुरू कर दिया है। यहां लगातार चेकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed