फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   PM Modi in Braj today, hope to get many gifts

Mathura News: आज ब्रज में पीएम मोदी, कई सौगात मिलने की आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
PM Modi in Braj today, hope to get many gifts
- मथुरा में साढ़े तीन घंटे रुकेंगे पीएम मोदी, शाम 4.15 बजे आएंगे, 7.45 बजे होगी वापसी
विज्ञापन




- जन्मभूमि और बांके बिहारी के दर्शन को भी नहीं जाएंगे मोदी



- मीराबाई पर बनी पांच मिनट की डॉक्यूमेंट्री व सांसद हेमा मालिनी द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले नृत्य नाटक देखेंगे। मीरा बाई पर डाक टिकट जारी करेेंगे।



- बतौर पीएम चौथी बार ब्रज में होंगे मोदी



मथुरा।



श्रीकृष्ण भक्त मीराबाई की 525 वीं जयंती पर आज यानी बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्हैया की नगरी मथुरा आ रहे हैं। वे बांकेबिहारी कॉरिडोर के लिए बजट और एलिवेटेड/मेट्रो ट्रैक को मंजूरी दे सकते हैं। पीएम साढ़े तीन घंटे यहां रुकेंगे। ब्रज रज कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 40 मिनट मंच से जनता को संबोधित करेंगे। मीराबाई पर बनी पांच मिनट की डॉक्यूमेंट्री व सांसद हेमा मालिनी द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले नृत्य नाटक देखेंगे। मीरा बाई पर डाक टिकट जारी करेेंगे। शाम 4.15 बजे पीएम का यहां आगमन और शाम 7.45 बजे वापसी प्रस्तावित है। पीएम के स्वागत को सीएम योगी खुद मथुरा में मौजूद रहे। योगी आदित्यनाथ दोपहर 2.30 बजे मथुरा पहुंच जाएंगे।



बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार मथुरा आ रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से जिला प्रशासन को प्राप्त हुए कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री आर्मी हेलीपैड से सीधे रेलवे ग्राउंड पर आयोजित ब्रज रज उत्सव में मीराबाई जयंती के कार्यक्रम में जाएंगे। उनका बांके बिहारी एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि दर्शन का कार्यक्रम नहीं रखा गया है। मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार पीएम दोपहर 3.50 बजे आगरा एयरपोर्ट से मथुरा के लिए एमआई-17 हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। उनका 4.15 बजे आर्मी हेलीपैड पर आगमन होगा। यहां से 4.20 बजे सड़क मार्ग के रास्ते होते हुए रेलवे ग्राउंड पर 4.25 बजे पहुंचेंगे। 4.30 से 7.30 बजे तक मीराबाई जयंती समारोह में शामिल होंगे। शाम 7.35 बजे सड़क मार्ग से होते हुए 7.40 बजे आर्मी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा दिल्ली को रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन




दौरे से ब्रजवासियों को उम्मीदें



2024 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पीएम के इस दौरे से ब्रज की जनता को काफी उम्मीदें हैं। मथुरा के नौ बड़े मुद्दे हैं, जो सीधे तौर पर केंद्र सरकार के अधीन हैं। जनता को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री 2024 लोकसभा चुनाव की नींव मथुरा से रखते हुए ब्रज की जनता को यह सौगात दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन सौगातों की आस



बांके बिहारी कॉरिडोर को बजट मंजूरी



ब्रॉडगेज के स्थान पर एलिवेटेड/मेट्रो ट्रैक को मंजूरी



टेक्सटाइल पार्क की सौगात मिलने की उम्मीद



नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तृतीय चरण को अमल में लाने की उम्मीद



वेटरनेरी विवि को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने की उम्मीद



मथुरा को एनसीआर में शामिल करने की घोषणा की उम्मीद



संपूर्ण मथुरा-वृंदावन को गंगाजल की सौगात



एनएचएआई के रिंग रोड प्रस्ताव को मंजूरी की घोषणा की उम्मीद



एनएचएआई के ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग की घोषणा की उम्मीद



प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्राप्त हो चुका है। तय कार्यक्रम अनुसार सभी व्यवस्था की गई हैं। पीएम का मथुरा में आना ब्रजवासियों के लिए गौरव की बात है।



- शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed