फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Players sweat it out to earn the district hockey team jersey

Mathura News: जिला हॉकी टीम की जर्सी पाने के लिए खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Players sweat it out to earn the district hockey team jersey
मथुरा। जिला हॉकी टीम की जर्सी हासिल करने के लिए बृहस्पतिवार को स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम के हॉकी मैदान पर खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सीनियर पुरुष हॉकी के जिला स्तरीय ट्रायल में 16 खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। तेज ड्रिबलिंग, सटीक पास और गोल के प्रयासों के बीच चयनकर्ताओं ने 10 खिलाड़ियों को अगले पड़ाव के लिए चुना।
विज्ञापन

उप जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि वाराणसी में 28 सितंबर से तीन अक्तूबर तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए आगरा मंडल की टीम तैयार की जा रही है। बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। मंडलीय ट्रायल के लिए अभिषेक कुमार, अंशुल, रवि, वीरेंद्र, विशाल कुमार, पीयूष उपाध्याय, माधव सागर, अजय, सौरभ और वीर का चयन किया गया है। चक्रेश नारायण, कृष्णा और सचिन को आरक्षित खिलाड़ियों में रखा गया है। चयनित खिलाड़ियों का मंडलीय चयन ट्रायल 25 सितंबर को आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 11 बजे से होगा। यहां चयनित आगरा मंडल की टीम वाराणसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed