फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Player dies contact current from stadium light pole

Mathura News: स्टेडियम के विद्युत खंभे में उतरे करंट से खिलाड़ी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Player dies contact current from stadium light pole
मथुरा। स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार सुबह दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय खिलाड़ी की करंट लगने से मौत हो गई। क्रिकेट खेलते समय गेंद लेने गया किशोर टेनिस कोर्ट के पास लगे विद्युत खंभे की चपेट में आ गया। परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था और विद्युत तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

हाईवे थाना क्षेत्र के अमर कॉलोनी, गोवर्धन मार्ग निवासी कैलाश प्रसाद का पुत्र जितेंद्र (14) रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट खेलने पहुंचा। खेल के दौरान गेंद टेनिस कोर्ट की ओर चली गई। गेंद उठाने के लिए जैसे ही वह वहां लगे विद्युत खंभे के पास पहुंचा, उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया और खंभे से चिपक गया। काफी देर तक न लौटने पर साथियों ने उसकी तलाश की। उसे खंभे से चिपका देख उन्होंने किसी तरह उसे अलग किया और परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल उसे सिटी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जितेंद्र श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा 10 का छात्र था और आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। घटना की सूचना पर जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह स्टेडियम पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मैदान में प्रतिदिन खेल गतिविधियां संचालित होती हैं और पहले कभी इस तरह की शिकायत नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि सोमवार को पूरे स्टेडियम की विद्युत व्यवस्था की तकनीकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed