फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Plaster Suddenly Falls From Dilapidated Roof at Mathura Junction, Passengers Escape Unhurt

मथुरा जंक्शन पर हादसा: जर्जर छत से भरभराकर गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे यात्री; प्रतीक्षा गृह में मची भगदड़

Wed, 09 Sep 2026 03:06 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 09 Sep 2026 03:06 PM IST
सार

मथुरा जंक्शन के प्रतीक्षा गृह में बुधवार को जर्जर छत का मोटा प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया, जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। हादसे के वक्त बेंच पर बैठे यात्री बाल-बाल बच गए। घटना ने स्टेशन भवन की जर्जर हालत और यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 

विज्ञापन
Plaster Suddenly Falls From Dilapidated Roof at Mathura Junction, Passengers Escape Unhurt
जर्जर छत से भरभराकर गिरा प्लास्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा रेलवे जंक्शन स्टेशन के प्रतीक्षा गृह की जर्जर छत बुधवार को यात्रियों के लिए खतरे का सबब बन गई। अचानक छत का मोटा प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर पड़ा। हादसे के समय प्रतीक्षा गृह में बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे और बेंचों पर बैठे थे। गनीमत रही कि प्लास्टर गिरने से कुछ ही पल पहले वहां बैठे यात्री बच गए। वरना कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो सकते थे।
विज्ञापन


प्लास्टर गिरते ही तेज आवाज के साथ अफरातफरी मच गई। बेंच पर बैठे यात्री और आसपास के लोग घबराकर भाग खड़े हुए। नीचे गिरे प्लास्टर के मोटे टुकड़े स्टेशन भवन की जर्जर हालत की तस्वीर बयां कर रहे थे। यात्रियों ने कहा कि छत की हालत पहले से खराब है, लेकिन मरम्मत नहीं होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। घटना ने स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed