फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Plants will be protected by T-guards in each ward

Mathura News: प्रत्येक वार्ड में टी-गार्डों से सुरक्षित होंगे पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Plants will be protected by T-guards in each ward
मथुरा। नगर निगम ने प्रत्येक वार्ड में 50-50 पौधे लगाने की योजना बनाई है। पौधों की सुरक्षा के लिए टी-गार्ड भी लगाए जाएंगे। वहीं इनकी देखरेख की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों को सौंपी जाएगी। इस योजना पर करीब 52 लाख रुपये से अधिक की लागत आएगी। पार्षद राजीव कुमार के सुझाव के बाद महापौर विनोद अग्रवाल व नगर आयुक्त जग प्रवेश ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि बीते दिनों उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को पत्राचार कर प्रत्येक वार्ड में सुगंधित और हरियाली वाले विभिन्न प्रजातियों के 50-50 पौधे लगाने की मांग की थी। उनका यह सुझाव अधिकारियों ने स्वीकार कर लिया है। 70 वार्डों के लिए नगर निगम करीब 3500 टी-गार्ड खरीदेगा। इसमें 52.50 लाख रुपये की लागत आएगी। यह निर्णय इसलिए लिया गया है, क्योंकि बीते दिनों पौधरोपण अभियान में लाखों पौधे रोपे गए थे। इनमें से कुछ पौधों को छुट्टा पशुओं ने नष्ट कर दिया, तो कुछ देखरेख के अभाव में खत्म हो गए। नगर आयुक्त ने बताया कि इस योजना पर कार्य किया जा रहा है। स्वीकृत होने के बाद जल्दी कार्य धरातल पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed