{"_id":"bd8cc3bcbd8d933a0b66f6952fba2697","slug":"placement-in-gla-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपस रिक्रूटमेंट में जीएलए के विद्यार्थियों को मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंपस रिक्रूटमेंट में जीएलए के विद्यार्थियों को मिली सफलता
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 09 Feb 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
जीएलए विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट कैंपस रिक्रूटमेंट के दौरान कडे़ साक्षात्कार और लिखित परीक्षा से गुजर कर बीसीए के 40 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता पाई। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के जनरल मैनेजर सौरभ गोयल ने बताया कि इन विद्यार्थियों का चयन विप्रो बेव विस्टा, कन्सेंटिग दक्ष सर्विस इंडिया, एक्सेन्चर सर्विस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विस लिमिटेड जैसी अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों में विशेष पैकेज पर हुआ।
बीसीए के छात्र एश्वर्य चौहान ने खुशी जताई कि उनका चयन जानी-मानी कंपनी में जीएलए विवि से पढ़ाई के दौरान ही हो गया है। उन्होंने इसका श्रेय जीएलए विश्वविद्यालय के शिक्षक तथा टीएनपी विभाग के पदाधिकारियों को दिया है।
टाटा कंसल्टेंसी में चयनित बीसीए की छात्रा कीर्ति शर्मा कहती हैं कि जीएलए से उन्हें अब तक पढ़ाई के दौरान रोजगार तो मिला ही है बल्कि उन्हें विभिन्न तकनीकी लैबों से बहुत कुछ सीखने को मिला है।
विज्ञापन
अमेरिका मल्टीनेशनल कंपनी एक्सेन्चर सर्विस में चयनित बीसीए के छात्र हार्दिक रंजन ने बेहतरीन शिक्षा को सराहते हुए कहा कि वह कहीं और किसी भी साक्षात्कार अथवा परीक्षा में अपनी सफलता आसानी से हासिल कर सकता है। सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि छात्र अपने मुकाम को यूं ही हासिल करते रहे हैं।