फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pickup full of meat caught in restricted area

Mathura News: प्रतिबंधित क्षेत्र में मांस से भरी पिकअप पकड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pickup full of meat caught in restricted area
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को गो रक्षा दल की टीम ने सुखदेवपुर में बिक्री के लिए ले जाए जा रहे मांस से भरी पिकअप पकड़ ली। इसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी मौके पर बुला ली।
विज्ञापन


गो रक्षा दल भारत और बजरंग दल के चंद्रशेखर ने बताया कि मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि सुखदेवपुर में मांस से भरी पिकअप खड़ी है। सूचना पर वह अपने साथी कृष्णा चौधरी, ललित शर्मा, माहिर प्रकाश राजपूत, अभिषेक चतुर्वेदी, विष्णु चौहान, गोविंदा के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पिकअप के अंदर से खून बह रहा था। उन्होंने मौके से चालक को भी पकड़ लिया। गो रक्षा दल के कार्यकर्ता चालक और पिकअप को लेकर कोतवाली पहुंच गए। यहां चंद्रशेखर ने कोतवाली प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन



कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि गाड़ी ज्योति नगर में खड़ी थी। ज्योति नगर में मांस बिक्री प्रतिबंधित नहीं है। चालक ने उन्हें मांस से संबंधित कागजात भी दिखाए। इनकी जांच के लिए उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जब मांस बिक्री का लाइसेंस चेक किया तो वह सस्पेंड निकला। इस आरोप में मीट कारोबारी चांद मोहम्मद के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बरामद मांस को सैंपल के लिए भेज दिया। इसके साथ ही बचे हुए मांस को नष्ट करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed