फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   phorai dahee kee matakiya pyaaree sun lai barasaane vaaree

Mathura News: फोरै दही की मटकिया प्यारी सुन लै बरसाने वारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
phorai dahee kee matakiya pyaaree sun lai barasaane vaaree
मथुरा। साखरी खोर की संकरी गली में कान्हा मटकी को फोड़ते हुए। - फोटो : mathura
बरसाना (मथुरा)। तू सुंदर, तेरी मटकी सुंदर, नेक खट्टा-मीठा चखाय दीजौ...इन रसिक पदों की गूंज के बीच शुक्रवार को बरसाना की सांखरी खोर की संकरी गली द्वापर कालीन लीला से सराबोर हो उठी। चित्रा सखी के गांव चिकसोली में आयोजित माखन दान लीला में नटखट कान्हा ने सखियों से दही का दान मांगा। जब सखियों ने टालमटोल की तो कान्हा ने अपने सखाओं संग उनकी मटकी फोड़ दीं। मटकी फूटते ही दही की धार बह निकली और श्रद्धालु प्रसाद पाने को टूट पड़े।
विज्ञापन


सुबह से ही कान्हा की बाल लीलाओं का दौर शुरू हो गया। मान्यता है कि इस दिन नंदकिशोर हर घर माखन खाने जाते हैं। इस दौरान बरसाना और नंदगांव के गोस्वामीजन का पदगायन शुरू हो गया है जो कन्हैया के माखन खाकर रास मंडल पहुंचने तक चला है। रास मंडल पहुंचने पर बरसाना वाले समाज ने राधा और नंदगांव के समाज ने कान्हा का पक्ष लिया। दोनों समाजों के बीच फोरै दही की मटकिया प्यारी, सुन लै बरसाने वारी, बिना दान लिए जान न देहिं, समझ लेइयो बृजनारी आदि समाज गायन के साथ हंसी-ठिठोली, हास-परिहास और तर्क-वितर्क का सिलसिला चलता है।
विज्ञापन

रास मंडल के बाद चित्रा सखी व सखियां बने स्वरूप घर से दही से भरी मटकी लेकर निकलीं। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर सखियां नाचते-गाते मटकी लेकर चलीं। रास्ते भर श्रद्धालु झूमते रहे। फूल बरसाकर स्वागत किया। सांखरी खोर पर दो पहाड़ियां मिलती हैं। इनमें एक को कृष्ण स्वरूप और दूसरी को राधा स्वरूप माना जाता है। शुक्रवार को दोनों पहाड़ियों पर भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। राधा पर्वत पर महिलाएं और कृष्ण पर्वत पर पुरुष मंडलियां पदगान कर रही थीं। लगभग दो बजे जब मटकी संकरी गली में पहुंची तो कान्हा ने सखियों से दान मांगा। सखियां हंसी-ठिठोली में टालमटोल करती रहीं। अंततः नंदलाल ने सखाओं संग छीना-झपटी करते हुए मटकी फोड़ दी। श्रद्धालुओं ने हथेली, किसी ने आंचल फैलाया और किसी ने कपड़े में भरकर दही लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed