फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   petroling by 21 security van on expressway

एक्सप्रेस वे पर 21 गाड़ियां करेंगी गश्त

Sat, 27 Dec 2014 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 27 Dec 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
petroling by 21 security van on expressway
एसएसपी मंजिल सैनी ने शनिवार को एसपी ग्रामीण, सीओ और एक्सप्रेस वे अधिकारियों के साथ मांट टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। गश्त के लिए गाड़ियों की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


टोल चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह को केजेएस नियुक्त किया। शुक्रवार को एयरफोर्स के विंग कमांडर की पत्नी से लूट की घटना के चलते सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने ये कार्रवाई की।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को लूट की घटना की गाज टोल चौकी इंचार्ज पर गिरी है। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में एसएसपी ने टोल चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह को केजेएस और पुलिस लाइन से धर्मेश यादव को टोल चौकी प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चौकी पर स्टाफ  बढ़ाते हुए जिले की सीमा की रखवाली के लिए आठ दरोगा,18 कांस्टेबिल की तैनाती करने के साथ गश्त के लिए तीन गाड़ी बढ़ाई हैं। अब 21 गाड़ियां वहां रहेंगी। जेपी ग्रुप के सुरक्षा गार्ड भी गश्त करेंगे। इसके अलावा एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर गश्त के लिए सात थानों को एक-एक मोटर साइकिल दी जाएगी।

चौबीस घंटे गश्त और टूटे पड़े तारों को जोड़ने के निर्देश दिए। कैंटीन के पास जल्द मोर्चा बनाने को कहा गया। वहीं अधिक लूटपाट वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की गश्त बढ़ाकर वारदात रोकने का प्रयास रहेगा। इस दौरान एसपी ग्रामीण शगुन गौतम, सीओ अजय कुमार, टोल इंचार्ज तरसम सिंह, नोडल अधिकारी अनिल मौजूद थे।


एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा की दृष्टि से चार गाड़ियां कम थीं इसलिए तीन गाड़ियां और बढ़ा दी गई हैं। अब एक्सप्रेस के सर्विस रोड पर भी पुलिस गश्त करेगी इसके लिए बाइक मुहैया कराई जाएंगी।
मंजिल सैनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed