{"_id":"67df0a5ba7e83e2343046c87","slug":"people-will-be-shown-a-film-on-the-theme-of-growth-engine-mathura-news-c-369-1-mt11009-126879-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: लोगों को ग्रोथ इंजन थीम पर दिखाई जाएगी फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: लोगों को ग्रोथ इंजन थीम पर दिखाई जाएगी फिल्म
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर ग्रोथ इंजन थीम पर वेटनरी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में 2 फिल्में दिखाईं जाएंगी। इमसें महाकुंभ सकुशल संपन्न होने से लेकर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया जाएगा।
इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त ने डीम, एसएसपी समेत विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने संबित विभाग के अधिकारियों को विभिन्न विभागों की स्टॉल्स में विभाग की उपलब्धियों की जानकारी, टूल किट वितरण, ऋण वितरण और नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। यह कार्यक्रम 25 से 27 मार्च तक वेटरनेरी विश्वविद्यालय में आयोजित किए जाएंगे। तीनों दिन विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
मंडलायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ये कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक व्यक्तियों, गणमान्य व्यक्तियों, उद्यमियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, खिलाडियों, किसानों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं आदि को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्टॉल लगाने की तैयार के साथ साथ आयोजित सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान नगर आयुक्त शशांक चौधरी, डीएम चंद्रप्रकाश सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय समेत विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।