फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People were being served beer without permission in Love Wings restaurant

Mathura News: लव विंग्स रेस्तरां में बिना अनुमति लोगों को पिलाई जा रही थी बियर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
People were being served beer without permission in Love Wings restaurant
मथुरा। आबकारी विभाग की कार्रवाई के बाद खाली पड़ा रेस्तरां - फोटो : mathura
मथुरा। शहर कोतवाली के ड्राई जोन एरिया में बिना अनुमति के लव विंग्स रेस्तरां में लोगों को बियर पिलाए जाने के मामले में आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम ने मौके से अलग-अलग ब्रांड की 52 केन बियर बरामद की। साथ ही रेस्तरां संचालक और मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि गोवर्धन चौराहा पर लव विंग्स रेस्तरां में बिना अनुमति के ग्राहकों को शराब और बियर परोसे जाने की जानकारी मिल रही थी। दो बार निरीक्षण भी किया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। आबकारी निरीक्षक सदर निहांत यादव को सूचना मिली कि 25 दिसंबर को रेस्तरां में पार्टी होगी। इसमें शराब और बियर परोसी जाएगी। मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात 8 बजे के करीब टीम रेस्तरां पहुंचीं। यहां पार्टी में लोग बियर पी रहे थे।
विज्ञापन


होटल का स्टाफ लोगों को बियर परोस रहा था। टीम को देख लोगों में अफरातफरी मच गई। टीम ने जब तलाशी ली तो विभिन्न ब्रांड की 52 केन बियर की मिलीं। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया रेस्तरां में अल्कोहल की सुविधा होने की जानकारी संचालन ने अपने ऑनलाइन विज्ञापन में दी है। रेस्तरां संचालक मगोर्रा थाना के गांव कनकू निवासी पुष्पेंद्र और शिवपुरी निवासी मैनेजर आर्यन के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed