फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People shivered in the cold wave.

Mathura News: शीतलहर से कांपते रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
People shivered in the cold wave.
कोसीकलां में कोहरा से गुजरते वाहन। 
कोसीकलां। शीतलहर से शुक्रवार को दिनभर लोग कांपते रहे। बादलों के छाए रहने से सूरज नहीं निकला। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

कोहरा, पाला और शीतलहर के कारण लोग कांपते रहे। सुबह और शाम को लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। बाजारों की चहल-पहल कम रही। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक गए। चिकित्सक भी लोगों को सर्दी से बचाव के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में गर्म पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

--
सर्दी में बच्चों और बुजुर्गाें का रखें ध्यान
सीएचसी प्रभारी डाॅ. गिरेंद्रपाल सिंह का कहना है कि सर्दी में बच्चों और बुजुर्गों का अधिक ध्यान रखें। सर्दी में बुखार, खांसी, जुकाम और निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है। सांस और हृदय के मरीजों की भी परेशानी बढ़ जाती है। उन्होंने सर्दी से बचाव के लिए घर से कम निकलने और गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दी। लोगों को सर्दी में सिर को ढककर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोहरे के कारण कई ट्रेनें हुईं लेट
कोहरे के कारण शुक्रवार को कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से डेढ़ से दो घंटे की देरी से कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को स्टेशन पर सर्दी में भी ठिठुरना पड़ा। पंजाब मेल, उत्कल एक्सप्रेस, खुजराहो- कुरूक्षेत्र एक्सप्रेस, छत्तीसगढ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन डेढ़ से दो घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। इससे स्टेशन पर बैठे यात्रियों को सर्दी में परेशानियों का सामना करना पड़ा। दीपक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, योगेश शर्मा समेत अन्य यात्रियों का कहना था कि ट्रेन लेट होने के कारण मजबूरी में बसों व निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed