फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People shiver due to cold wave, cold will torment more now

Weather: बारिश और ओले से छूटी कंपकंपी, सर्दी का सितम रहेगा जारी;  माैसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Tue, 07 Jan 2025 03:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Jan 2025 03:27 PM IST
सार

बारिश और ओले गिरने से मथुरा में ठंड बढ़ गई है। दोपहर में निकली धूप ने कुछ राहत दी लेकिन शाम होते-होते एक बार फिर गलन भरी सर्दी से कंपकंपी छूटने लगी।

विज्ञापन
People shiver due to cold wave, cold will torment more now
मथुरा। नौहझील में गिरे ओले। संवाद - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा में सुबह-सुबह कोहरा और हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का सितम जारी है। नौहझील और आसपास के क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि होने से ठंड और बढ़ गई है। दोपहर बाद सूर्यदेव की हल्की झलक और शाम को गलन भरी ठंड रही। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक ठंड पड़ने की संभावना जताई है। इस बीच कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

 

बर्फीली हवा से ठिठुरन थमने का नाम नहीं ले रही। सोमवार को निकली धूप और छांव का सिलसिला जारी रहा। न्यूनतम पारा 9.1 और अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम छह बजे के बाद बर्फीली हवा गलन का अहसास कराने लगी। नतीजतन बाजार जल्द बंद हो गए। सड़कों पर सन्नाटा दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इसके बाद फिर घना कोहरा पड़ेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नौहझील में सोमवार सुबह करीब 10 बजे ओले गिरे और बारिश हुई। इससे ठंड और बढ़ गई। ऐसे में लोग ठंड से बचने के लिए अलावा का सहारा लेते नजर आए। किसान अशोक शर्मा, चंद्रपाल पाठक, जमुना शरण कटारा, जगदीश, हरीश पंडित आदि ने बताया कि ओलावृष्टि कम होने के कारण फसलों को फिलहाल नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि ठंड जरूर बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें- Saint Premanand: संत प्रेमानंद के कठोर शब्द...'न तो मुझको भक्त देख सकेंगे और न ही सुन सकेंगे'
 
विज्ञापन

नगर पंचायत हाल में बना रैन बसेरा, जलवाए जा रहे अलाव
राधाकुंड  नगर पंचायत प्रशासन ने ठंड को ध्यान में रखते हुए अलाव जलवाए जा रहे हैं। अध्यक्ष रामफल व अधिशासी अधिकारी चेतन कुमार तिवारी ने बताया कि नगर पंचायत हाल में रैन बसेरा स्थापित किया गया है। नगर के प्रमुख तिराहों व चौराहों के अलावा मुख्य स्थान पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed