Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People protested against installation of digital meters in Baldevganj

Mathura News: बल्देवगंज में डिजिटल मीटर लगाने का लोगों ने किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
People protested against installation of digital meters in Baldevganj
कोसीकलां के मोहल्ला बल्देवगंज में डिजिटल मीटर लगाने का विरोध करते लोग
कोसीकलां। मोहल्ला बल्देवगंज में डिजिटल मीटर लगाने का बुधवार को लोगों ने विरोध किया। लोगों ने अधिक रीडिंग का आरोप लगाते हुए टीम को मीटर नहीं लगाने दिए। मौके पर पहुंचे अवर अभियंता को घेरकर हंगामा किया। अवर अभियंता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन



नगर में विद्युत निगम मीटरों का डिजिटलीकरण करा रहा है। जिसके तहत पुराने मीटरों के स्थान पर डिजिटल मीटर लगाए जा रहे हैं। मीटर बदलने का काम कर रही जीएमआर प्रा. लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी बुधवार को जब बल्देवगंज में पहुंचे तो वहां उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


लोगों का आरोप था कि नए डिजिटल मीटर पुराने मीटरों से अधिक रीडिंग और बिल बना रहे हैं। जो कि उपभोक्ताओं के साथ खुली लूट है। लोगों ने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि एक घर का केवल मीटर बदलते ही बिल डेढ़ गुना बढ़ जाए। हम तो समझ रहे थे कि इससे बिलों की गड़बड़ी में सुधार आएगा लेकिन डिजिटल मीटर ने तो रीडिंग बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि इन्हें वे कतई नहीं लगने देंगे। विरोध के बीच अवर अभियंता अनूप गौड़ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ ने उन्हें भी घेर लिया और हंगामा काटा। जेई को पुलिस बुलानी पड़ी, तब कहीं जाकर टीम वहां से निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed