फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People have completely rejected BJP: Dimple

Election Results 2024: यूपी में क्यों पलटी बाजी, डिंपल यादव ने बताई ये वजह; बोलीं- भाजपा को जनता ने नकारा

Thu, 06 Jun 2024 03:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Jun 2024 03:29 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव बुधवार की देर शाम मथुरा पहुंचीं। यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को जो सफलता मिली है, उसका आभार जताने ठाकुरजी की शरण में आई हैं।

विज्ञापन
People have completely rejected BJP: Dimple
सांसद डिंपल यादव व पुत्री टीना यादव को राधारानी की प्रसादी देते सेवायत।

विस्तार

मैनपुरी से सपा की नवनिर्वाचित सांसद डिंपल यादव बुधवार को धार्मिक यात्रा पर मथुरा पहुंची। बरसाना के श्रीराधा रानी मंदिर के बाद ठाकुर श्रीबांके बिहारी के दरबार में हाजिरी लगाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। सपा सांसद डिंपल अपनी छोटी बेटी टीना के साथ शयन भोग आरती के समय ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर पहुंची।
विज्ञापन


सुगंधित फूलों से सजे डोले में विराजे ठाकुर श्रीबांके बिहारी के दर्शन कर वह अभिभूत नजर आईं। सेवाधिकारी गोपी गोस्वामी और श्रीनाथ गोस्वामी ने पूजा कराने के बाद इत्र सेवा की। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को जो सफलता मिली है, उसका आभार जताने ठाकुरजी की शरण में आई है।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में कहा कि इन चुनावों परिणाम से साबित हो गया है कि जनता ने भाजपा को नकार दिया है। इससे पहले डिंपल यादव राधारानी के धाम बरसाना पहुंचीं। सेवायतों ने उन्हें माला, प्रसादी भेंट की। राधारानी मंदिर के रिसीवर मधुमंगल गोस्वामी, प्रवीण गोस्वामी, आशीष कृष्ण शर्मा और सुशील गोस्वामी ने सांसद को बरसाना की महिमा से अवगत कराते हुए चुनरी प्रसाद और पटुका भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed